इंदौर के डेली कॉलेज में चुनाव आज, वोटर करेंगे न्यू डोनर कैटेगरी के अध्यक्ष का फैसला

इंदौर के डेली कॉलेज में चुनाव आज, वोटर करेंगे न्यू डोनर कैटेगरी के अध्यक्ष का फैसला

चुनाव सिर्फ एक कैटेगरी न्यू डोनर कैटेगरी में होगा। जिसमें पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह भाटिया और राजेश अग्रवाल प्रत्याशी है। इस कैटेगरी में कुल 688 वोटर ह …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 08:03:58 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 08:03:58 AM (IST)

इंदौर के डेली कॉलेज में चुनाव आज, वोटर करेंगे न्यू डोनर कैटेगरी के अध्यक्ष का फैसला

HighLights

  1. यह चुनाव सिर्फ एक कैटेगरी न्यू डोनर कैटेगरी में होगा
  2. पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह भाटिया और राजेश अग्रवाल प्रत्याशी हैं
  3. इस कैटेगरी में कुल 688 वोटर हैं, यहीं वोटर अध्यक्ष का फैसला करेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विवादों के बीच डेली कालेज बोर्ड आफ गवर्नर्स का चुनाव गुरुवार को होगा। यह चुनाव सिर्फ एक कैटेगरी न्यू डोनर कैटेगरी में होगा। जिसमें पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह भाटिया और राजेश अग्रवाल प्रत्याशी है। इस कैटेगरी में कुल 688 वोटर है। यहीं वोटर अध्यक्ष का फैसला करेंगे।

दोनों प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए फोन और व्यक्तिगत घर-घर जाकर संपर्क किया गया था। प्रत्याशी भाटिया द्वारा पूर्व में किए गए कार्यो और नवाचारों को चुनावी मुद्दा बनाया है। उनका कहना है कि हमारे लिए डेली कालेज के बच्चे प्राथमिकता है। डेली कालेज में लगातार नवाचार किए जाएंगे, जिससे बच्चों को लाभ मिल सके। वहीं अग्रवाल ने डीसी बोर्ड चुनाव में हुए संविधान के संशोधन को प्रमुख मुद्दा बनाया है। जानकारी अनुसार बैलेट पेपर से मतदान के अलावा करीब 400 से अधिक वोटर कालेज में मतदान के लिए पहुचेंगे। मतदान के लिए चुनाव अधिकारी की निगरानी में पूरी तैयारी हो चुकी है।

लंबे समय से चल रहे विवाद

चुनाव को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहे हैं। सबसे पहले ओल्ड डेलियंस के सदस्यों द्वारा चुनाव प्रक्रिया में संशोधन का विरोध किया गया। इसके बाद बैलेट पेपर चोरी करने के आरोप भी लगाए गए, लेकिन ऐसे कोई आरोप सिध्द नहीं हो सके। बता दें कि डेली कालेज बोर्ड आफ गवर्नर्स में फाउंडर सदस्यों में विक्रम सिंह पवार और प्रियव्रत सिंह खिंची निर्विरोध चुने गए हैं।

एमजीएम कालेज की छात्रा की फर्जी आईडी से बदनामी

इंदौर: संयोगितागंज पुलिस ने महात्मा गांधी मेमोरियल कालेज की छात्रा की शिकायत पर उत्कर्षसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित इंस्टाग्राम पर बदनामी कर रहा था। पुलिस के अनुसार छात्रा से आरोपित की एक एप के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने छात्रा के घर और कालेज में उपहार भेजे। कईं बार मिलने भी गया। कुछ समय पूर्व छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी। इससे नाराज उत्कर्ष ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बना ली और छात्रा के फोटो पोस्ट कर दिए। मंगलवार को पुलिस ने उत्कर्ष पुत्र अरविंद कुमार निवासी चित्रकुट नगर दानापुर दिघा बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

www.naidunia.com
#इदर #क #डल #कलज #म #चनव #आज #वटर #करग #नय #डनर #कटगर #क #अधयकष #क #फसल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *