इंदौर के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी रन ‘मिनी थान’, गिनीज बुक में नाम दर्ज

इंदौर के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी रन ‘मिनी थान’, गिनीज बुक में नाम दर्ज

पलासिया चौराहा से इंद्रप्रस्थ चौराहा तक लगभग एक किलोमीटर लंबी इंदौर की सबसे छोटी रन ‘मिनी थान’ आयोजित की। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज क …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 12:13:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 12:13:30 AM (IST)

इंदौर के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी रन ‘मिनी थान’, गिनीज बुक में नाम दर्ज
पलासिया से इंद्रप्रस्थ चौराहा तक दौड़ा इंदौर।

HighLights

  1. इंदौर में जल संकट के खिलाफ जनआंदोलन
  2. पलासिया से इंद्रप्रस्थ चौराहा तक दौड़ा इंदौर
  3. सांसद ने दिलाई वाटर हार्वेस्टिंग की शपथ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वर्षा जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम ने रविवार को पलासिया चौराहा से इंद्रप्रस्थ चौराहा तक लगभग एक किलोमीटर लंबी इंदौर की सबसे छोटी रन ‘मिनी थान’ आयोजित की। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

जन भागीदारी से सुधरेगा भूजल स्तर- सांसद

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल एवं स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को वर्षा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर जन भागीदारी का मॉडल है। हम सब रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाएं तो निश्चित ही इंदौर के भूजल स्तर में सुधार होगा।

नागरिकों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की अपील

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि जल संकट की संभावित चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को वर्षा जल संग्रहण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, संस्थानों एवं व्यावसायिक परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं रिचार्ज पिट स्थापित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- इंदौर में मानसून की दस्तक से पहले बढ़ी चिंता, मरीजों के लिए परेशानी बनेगी जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग

जल संरक्षण अभियान को ‘जन आंदोलन’ बनाने का आह्वान

निगमायुक्त ने कहा कि इंदौर जनभागीदारी के लिए देश में प्रसिद्ध है और इसी जनसहभागिता की शक्ति के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। अगर प्रत्येक नागरिक इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे तो शहर के भूजल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।

Source link
#इदर #क #नम #एक #और #वरलड #रकरड #जल #सरकषण #क #लए #हई #दश #क #सबस #छट #रन #मन #थन #गनज #बक #म #नम #दरज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *