इंदौर के पास उमरिया में घर में घुसा तेंदुआ, गांव और आसपास के क्षेत्र में फैली दहशत, वन विभाग की टीम कर रही सर्चिंग

इंदौर के पास उमरिया में घर में घुसा तेंदुआ, गांव और आसपास के क्षेत्र में फैली दहशत, वन विभाग की टीम कर रही सर्चिंग

उज्जैनी रोड स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क के आगे उमरिया इलाके में तेंदुए की हलचल देखी गई। यहां एक ग्रामीण के घर मे तेंदुआ घुसने का वीडियो वायरल हुआ है। इस…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 11:24:02 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 12:39:25 PM (IST)

इंदौर के पास उमरिया में घर में घुसा तेंदुआ, गांव और आसपास के क्षेत्र में फैली दहशत, वन विभाग की टीम कर रही सर्चिंग
घर में घुसा तेंदुआ। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. बताया जा रहा है कि तेंदुआ घायल है
  2. घर मे तेंदुआ घुसने का वीडियो वायरल हुआ है
  3. आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : उज्जैनी रोड स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क के आगे उमरिया इलाके में तेंदुए की हलचल देखी गई। यहां एक ग्रामीण के घर मे तेंदुआ घुसने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ घायल है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम इलाके में तेंदुए की तलाश कर रही है। तेंदुए की मौजूदगी की खबर के बाद स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और तेंदुए के करीब नहीं जाने की जरूरत है।

वन विभाग की टीम इलाके में सर्चिंग कर रही है

इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल होने की बात सामने आई है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में सर्चिंग कर रही है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है

कहा गया है कि अकेले बाहर न निकलें और बच्चों और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तेंदुए की मूवमेंट का पता लगाया जाएगा और अगर तेंदुआ इलाके में लगातार मूवमेंट करता है तो उसको पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। फिलहाल सर्चिंग की जा रही है।

ड्रोन कैमरे से पुलिस ने चाकू सहित पकड़ा

इंदौर। विजय नगर क्षेत्र के शहीद पार्क से पुलिस ने एक बदमाश को चाकू के साथ पकड़ा है। आरोपित के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक पुलिस शहीद पार्क ड्रोन कैमरे से पेट्रोलिंग कर रही थी। आरोपित यश उर्फ नन्नू बुंदेला निवासी सोमनाथ की चाल को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा तो चाकू मिला।

Source link
#इदर #क #पस #उमरय #म #घर #म #घस #तदआ #गव #और #आसपस #क #कषतर #म #फल #दहशत #वन #वभग #क #टम #कर #रह #सरचग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *