इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज में कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू पटवारी बोले- गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो

इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज में कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू पटवारी बोले- गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो

इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से हटाई गई सब्जी मंडी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस मामले में स्थानीय सब्जी कारोबारियों का पक्ष लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी फूटी कोठी क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।

Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 06:03:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 06:40:54 PM (IST)

इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज में कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू पटवारी बोले- गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो
इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज में कांग्रेस का पैदल मार्च

HighLights

  1. इंदौर में कांग्रेस का पैदल मार्च, पुलिस से धक्का मुक्की
  2. विक्रेताओं के समर्थन में पहुंचे जीतू पटवारी
  3. जीतू पटवारी का विरोध तेज, पुलिस ने संभाली कमान

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से हटाई गई सब्जी मंडी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस मामले में स्थानीय सब्जी कारोबारियों का पक्ष लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी फूटी कोठी क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।

पटवारी बोले- CM इंदौर से रणछोड़ कर भाग गए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले इंदौर के प्रभारी मंत्री थे, लेकिन अब उन्होंने प्रभार छोड़ दिया है। उनकी जगह मंत्री चेतन्य काश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटवारी ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आज ये इंदौर से रणछोड़ हुए हैं। मैं वचन देता हूं, मां अहिल्या की कसम खाकर प्रतिज्ञा लेता हूं कि इन्हें मध्यप्रदेश से रणछोड़ कर देंगे। ये हमारा वचन है।’

पटवारी बोले- गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो

जीतू पटवारी ने सब्जी मंडी को दोबारा ब्रिज के नीचे शुरू कराने को लेकर नगर निगम के अपर आयुक्त से बात की। उन्होंने कहा कि या तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए या फिर गरीब व्यापारियों को ब्रिज के नीचे दुकानें लगाने दी जाएं।

Source link
#इदर #क #फट #कठ #बरज #म #कगरस #क #परदरशन #जत #पटवर #बल #गरफतर #कर #य #मड #लगन #द

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *