इंदौर के फूटी कोठी मकान में लगी आग:  पांच लोग थे अंदर, समय रहते पांच को बाहर निकाला, मेयर भी पहुंचे – Indore News

इंदौर के फूटी कोठी मकान में लगी आग: पांच लोग थे अंदर, समय रहते पांच को बाहर निकाला, मेयर भी पहुंचे – Indore News

इंदौर के फूटी कोठी मकान में लगी आग:  पांच लोग थे अंदर, समय रहते पांच को बाहर निकाला, मेयर भी पहुंचे – Indore News


इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास स्थित एक मकान में रविवार रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के अनुसार रात करीब 9:15 बजे फूटी कोठी स्थित शराब दुकान के पास एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पांच लोग थे घर में मौजूद जानकारी के मुताबिक आग लगने के समय मकान में पांच लोग मौजूद थे। इन सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद वे वहां से रवाना हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मेयर पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि आग की शुरूआत नीचे रखी बैटरियों से हुई है। यहां पर मकान में किस तरह की बैटरियां रखी थी। इसकी जांच के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिए हैं। उन्होने बताया कि आग में बिल्डिंग में करीब पांच लोग फंस गए थे। सभी को दूसरी बिल्डिंग की छत से बाहर निकालकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लेकर आई है। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Source link
#इदर #क #फट #कठ #मकन #म #लग #आग #पच #लग #थ #अदर #समय #रहत #पच #क #बहर #नकल #मयर #भ #पहच #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *