इंदौर के भेरुघाट में बेकाबू ट्रक ने दो कारों और ट्रक को मारी टक्कर, तीन की मौत, क्रेन से निकाले गए फंसे हुए शव

इंदौर के भेरुघाट में बेकाबू ट्रक ने दो कारों और ट्रक को मारी टक्कर, तीन की मौत, क्रेन से निकाले गए फंसे हुए शव

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरुघाट में गुरुवार रात करीब 9.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मानपुर से धामनोद की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक असंतुलित हो…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 03:29:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 03:39:57 PM (IST)

इंदौर के भेरुघाट में बेकाबू ट्रक ने दो कारों और ट्रक को मारी टक्कर, तीन की मौत, क्रेन से निकाले गए फंसे हुए शव
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। -नईदुनिया

HighLights

  1. मानपुर से धामनोद की ओर जा रहा था ट्रक
  2. दूसरे लेन में घुसने से हुआ हादसा
  3. कई किलोमीटर लंबा जाम लगा

नईदुनिया न्यूज, मानपुर (महू) : आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरुघाट में गुरुवार रात करीब 9.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मानपुर से धामनोद की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक असंतुलित होकर दूसरे लेन में जा घुसा। इस दौरान ट्रक ने सामने से आ रही दो कारों को टक्कर मार दी और इसके बाद एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार अनाज की बोरी से भरे हुए ट्रक के असंतुलित होने के बाद वह डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया था। अचानक सामने आए ट्रक से बचने का मौका नहीं मिलने के कारण दो कारें भी उसकी चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ लोग वाहनों के बीच फंस गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी अरुण सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए।

हादसे के बाद कई किलोमीटर लंबा जाम लगा

हादसे के कारण आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात खबर लिखे जाने तक तक पुलिसकर्मी क्रेन के माध्यम से वाहनों मे फंसे शव को निकालने का प्रयास करते रहे। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई वाहन चालक परेशान होते रहे।

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे रीवा के दोस्तों की मौत

Source link
#इदर #क #भरघट #म #बकब #टरक #न #द #कर #और #टरक #क #मर #टककर #तन #क #मत #करन #स #नकल #गए #फस #हए #शव

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *