इंदौर के मुख्य रास्तों पर बंद होंगे ई-रिक्शा! कुमेडी ISBT से चलेंगी बसें, शहर में मिलेगा पिकअप पाइंट

इंदौर के मुख्य रास्तों पर बंद होंगे ई-रिक्शा! कुमेडी ISBT से चलेंगी बसें, शहर में मिलेगा पिकअप पाइंट

कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने और लेफ्ट टर्न चौड़े करने पर चर्चा हु…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 09:41:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 09:41:02 PM (IST)

इंदौर के मुख्य रास्तों पर बंद होंगे ई-रिक्शा! कुमेडी ISBT से चलेंगी बसें, शहर में मिलेगा पिकअप पाइंट
इंदौर के मुख्य रास्तों पर बंद होंगे ई-रिक्शा!

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने और लेफ्ट टर्न चौड़े करने पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि ई-रिक्शा के रूट तो तय कर दिए हैं, लेकिन इनके कारण मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यातायात सुधार के लिए मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया जाए।

भोपाल की तरह इंदौर में भी एक आदेश जारी हो, ताकि मुख्य मार्गों पर इनका प्रवेश रुके। कॉलोनियों और अन्य क्षेत्रों से मुख्य मार्गों तक इनकी कनेक्टिविटी दी जाए। बैठक में तय हुआ कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। दरअसल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

कुमेडी आईएसबीटी से शुरू होगा बसों का संचालन, मिलेगा पिकअप पॉइंट

शहर में बसों का दबाव कम करने के लिए कुमेडी आईएसबीटी से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यहां से राजस्थान, गुजरात सहित अन्य अंतरराज्यीय बसों का संचालन होगा। इन बसों को कुछ समय के लिए शहर में किसी एक स्थान पर पिक पॉइंट दिया जाएगा, ताकि बसों में शहर से सवारी आसानी से बैठाई जा सके। पिकअप पॉइंट कहां पर बनेगा, इस पर जल्द ही निर्णय होगा। वहीं कुमेडी आईएसबीटी से सिटी और पीएमश्री इलेक्ट्रिक बसों की कनेक्टिविटी दी जाएगी।

हादसों के कारणों की होगी पड़ताल, दिए गए निर्देश

कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देशित किया कि बायपास, भेरू घाट, मानपुर घाट और लवकुश चौराहा पर होने वाले हादसों और मौत के कारणों की पड़ताल की जाए। संबंधित क्षेत्र का एसडीएम, निर्माण एजेंसी के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर हादसों की वजह जानें। ओवरस्पीड, ब्लैक स्पॉट या अन्य किस कारण से हादसे हो रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाकर तुरंत सुधार कराया जाएगा।

रालामंडल बायपास सड़क से हटेंगे अवैध पार्क वाहन

बायपास पर ओमेक्स सिटी के पास और रालामंडल पर बीते माह में लगातार हादसे हुए हैं और इसमें कुछ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। रालामंडल पर तो इस वर्ष पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने रालामंडल पर होने वाले हादसों का कारण पूछा तो यातायात विभाग ने बताया कि गैरेज वाले सड़क पर ही वाहन पार्क कर सुधार कार्य शुरू करते हैं, इसलिए हादसे हो रहे हैं। कलेक्टर ने यहां पर कल कार्रवाई कर सड़कों से वाहनों को हटाने के निर्देश दिए।

अरबिंदो के सामने बंद होगा कट

बैठक में यातायात पुलिस ने बताया कि लवकुश चौराहा पर डबल डेकर फ्लाईओवर के अरबिंदो की तरफ उतरते ही कट हादसों का कारण बन रहा है। यहां पर सर्विस रोड से भी गलत तरफ से कॉलोनी का यातायात आता है। इससे कट पर हमेशा वाहन उलझते रहते हैं, ऐसे में फ्लाईओवर से तेज गति से आने वाले वाहन आपस में उलझ सकते हैं। बैठक में तय हुआ कि अरबिंदो के सामने वाले कट को बंद किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह हुआ तय

  • सभी चौराहों से लेफ्ट टर्न चौड़े किए जाएंगे।
  • यातायात सिग्नल किए जाएंगे व्यवस्थित।
  • चौराहों पर तैनात रहेगा यातायात सिपाही।
  • प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले वैकल्पिक मार्ग होगा तैयार।
  • मुख्य मार्गों, चौराहों, तिराहों पर कैट्स आई, रोड मार्किंग होगी।
  • चौराहों पर ऑटोमेटिक व्हीकल क्यू बेस्ड सिस्टम ठीक चले।
  • सड़क किनारे वाहनों की नहीं होगी पार्किंग।
  • यातायात में बाधक बन रहे विद्युत पोल होंगे स्थानांतरित।

यह भी पढ़ें- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर मामला: जनहित याचिका पर अंतिम सुनवाई टली, हाई कोर्ट 3 सितंबर को करेगा सुनवाई

Source link
#इदर #क #मखय #रसत #पर #बद #हग #ईरकश #कमड #ISBT #स #चलग #बस #शहर #म #मलग #पकअप #पइट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *