इंदौर के मेजर हमजा की सड़क हादसे में मौत:  शादी के एक महीने बाद तिरंगे में घर लौटे; कल सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार – Indore News

इंदौर के मेजर हमजा की सड़क हादसे में मौत: शादी के एक महीने बाद तिरंगे में घर लौटे; कल सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार – Indore News

इंदौर के मेजर हमजा की सड़क हादसे में मौत:  शादी के एक महीने बाद तिरंगे में घर लौटे; कल सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार – Indore News


देश सेवा का सपना आंखों में लेकर सेना की वर्दी पहनने वाले इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ अब हमेशा के लिए तिरंगे में लिपटकर अपने शहर लौटेंगे। राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार रात हुए एक सड़क हादसे में 31 वर्षीय मेजर हमज़ा आरिफ का निधन हो गया। हादसे में सेना का वाहन सड़क पर आए एक ऊंट से टकराकर पलट गया। दुर्घटना में दो अन्य सैनिक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सबसे मार्मिक बात यह है कि मेजर हमज़ा की शादी को अभी महज एक महीना ही हुआ था। परिवार ने जिस बेटे को नई जिंदगी की शुरुआत करते देखा था, अब उसी की शहादत की खबर ने पूरे घर को गम में डुबो दिया। ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा मेजर हमज़ा अपने साथियों के साथ सैन्य वाहन से ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जैसलमेर क्षेत्र में अचानक सड़क पर आए ऊंट से वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सेना का वाहन पलट गया। हादसे में मेजर हमज़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। नौ वर्षों तक की देश सेवा राजेंद्र नगर निवासी मेजर हमज़ा आरिफ पिछले करीब नौ वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। अपने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के कारण वे साथियों के बीच भी सम्मानित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और परिचित गहरे सदमे में हैं। शनिवार को इंदौर पहुंचेगा पार्थिव शरीर मेजर हमज़ा का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर तक इंदौर लाए जाने की संभावना है। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। माता-पिता और तीन बहनों को छोड़ गए मेजर हमज़ा अपने पीछे माता-पिता, तीन बहनों और नवविवाहिता पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके पिता आर.आर. कैट से सेवानिवृत्त होने के बाद राजेंद्र नगर क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे हैं। बेटे के निधन की खबर के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक की लहर मेजर हमज़ा के निधन की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राऊ विधायक मधु वर्मा, पार्षद प्रशांत बड़वे, नवनीत हार्डिया सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग उनके निवास पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

Source link
#इदर #क #मजर #हमज #क #सड़क #हदस #म #मत #शद #क #एक #महन #बद #तरग #म #घर #लट #कल #सनय #सममन #क #सथ #हग #अतम #ससकर #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *