इंदौर के यशवंत क्लब में ऑडिटोरियम-रेस्त्रां सहित मेहमानों के लिए बनेंगे कमरे, नए सदस्यों के लिए नियम होंगे तय

इंदौर के यशवंत क्लब में ऑडिटोरियम-रेस्त्रां सहित मेहमानों के लिए बनेंगे कमरे, नए सदस्यों के लिए नियम होंगे तय

चुनाव में वायसी हैप्पी पैनल की जीत होने के बाद अब मैनेजिंग कमेटी के नए पदाधिकारी जल्द ही यशवंत क्लब की बागडोर संभालेंगे। जहां पहली बार बने अध्यक्ष जित…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 11:25:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 11:25:38 AM (IST)

इंदौर के यशवंत क्लब में ऑडिटोरियम-रेस्त्रां सहित मेहमानों के लिए बनेंगे कमरे, नए सदस्यों के लिए नियम होंगे तय
यशवंत क्लब। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यशवंत क्लब के नए मैनेजिंग कमेटी के सामने विकास की चुनौतियां, 50 करोड़ से होंगे काम
  2. चुनाव में वायसी हैप्पी पैनल की जीत होने के बाद अब मैनेजिंग कमेटी के नए पदाधिकारी जल्द ही क्लब की बागडोर संभालेंगे
  3. चुनावी मैन्युफेस्टो में पैनल ने क्लब का पचास करोड़ विकास करने की बात कही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चुनाव में वायसी हैप्पी पैनल की जीत होने के बाद अब मैनेजिंग कमेटी के नए पदाधिकारी जल्द ही यशवंत क्लब की बागडोर संभालेंगे। जहां पहली बार बने अध्यक्ष जितेंद्र जैन के सामने विकास को लेकर काफी चुनौतियां है। यहां तक कि नए सदस्य बनाने से पहले नियम तय होंगे। फिर ही इन सदस्यों को क्लब में इंट्री दी जा सकेगी। साथ ही मेहमानों के लिए नए कमरों का निर्माण होगा। हालांकि चुनावी मैन्युफेस्टो में पैनल ने क्लब का पचास करोड़ विकास करने की बात कहीं है।

पिछले साल क्लब में नए 100 सदस्य बनाए गए। प्रत्येक सदस्य से 25 लाख रुपये फीस वसूली गई। लगभग क्लब को 25 करोड़ आए है। यह राशि को फिकस्ड डिपॉजिट कर दिए है। अब क्लब ने इस राशि से विकास कार्य किए जाएंगे। 100 सीटर आडिटोरियम और दो नए छोटे रेस्त्रां का निर्माण किया जाएगा। साथ ही खेलों को भी प्रोत्साहित करने के लिए इनडोर स्टेडियम बनाने पर विचार हो रहा है, जिसमें पिकलबाल ग्राउंड रखेंगे। वहीं क्लब में आने वाले मेहमानों के लिए 26 कमरे बनाएंगे। वर्तमान परिस्थिति में महज छह कमरों में बाहर से आने वाले मेहमान ठहरते है।

naidunia_image

यशवंत क्लब के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

हर साल बनेंगें दस सदस्य

पिछली कमेटी की अंतिम वार्षिक साधारण सभा में नए सदस्यों को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनी है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से हर साल दस नए सदस्य बनाएंगे। मगर इसके लिए अभी नियम नहीं बनाए है। यह काम नई कमेटी को करना है। इसके लिए अगले दो से तीन महीने में बैठक कर गाइडलाइन बनाना होगी। उसके बाद ही खेल, प्रशासनिक, सेना से जुड़े दस सदस्य बनाएंगे। खासबात यह है कि नए सदस्यों से मिलने वाली फीस से क्लब का विकास किया जाएगा।

पहले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाएंगे

अध्यक्ष जितेंद्र जैन का कहना है कि क्लब का मास्टर प्लान मंजूर हो चुका है। पहले चरण में स्पोट्स काम्पलेक्स बनाया जाएगा। उसके बाद मेहमानों के लिए कमरों का निर्माण होगा। वे कहते है कि नए सदस्य के लिए क्लब में नियम बनाएंगे। उसके बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें थोड़ा समय लगेंगे।

Source link
#इदर #क #यशवत #कलब #म #ऑडटरयमरसतर #सहत #महमन #क #लए #बनग #कमर #नए #सदसय #क #लए #नयम #हग #तय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *