रविवार सुबह नौ बजे से सुपर कॉरिडोर स्थित गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे पर मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के बीच 17 किलोमीटर हिस्से में चली मेट्रो में पह…और पढ़ें

HighLights
- यात्री बोले वाहन पार्किंग के बढ़ें इंतजाम, नाश्ते की हो दुकानें
- एयरपोर्ट, राजवाड़ा की जल्द हो कनेक्टिविटी
- करीब ढाई लाख रुपये से ज्यादा की राशि किराए के रूप में आई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : रविवार सुबह नौ बजे से सुपर कॉरिडोर स्थित गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे पर मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के बीच 17 किलोमीटर हिस्से में चली मेट्रो में पहली बार शहरवासियों ने सफर किया। सुबह मेट्रो में सफर करने वालो की भीड़ कम थी लेकिन शाम तक काफी संख्या में शहरवासी अपने परिवार, बच्चों के साथ संडे को मेट्रो में सफर का अनुभव लेने पहुंचे।
सुबह नौ से शाम सात बजे तक पहले दिन छह हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। इस तरह मेट्रो के खाते में करीब ढाई लाख रुपये से ज्यादा की राशि किराए के रूप में आई। सुबह नौ बजे विजयनगर सहित कई मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों को मेट्रो शुरू होने की जानकारी नहीं थी।
इस वजह से उन्होंने कुछ यात्रियों को मेट्रो चालू न होने की सूचना देकर लौटा दिया। हालांकि आधे घंटे बाद सभी मेट्रो स्टेशन पर सूचना प्रसारित की गई कि किसी भी यात्री को रोका न जाए। मेट्रो में भीड़ न होने के कारण यात्रियों का सफर सुगम रहा लेकिन कई यात्री बोले कि जल्द एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी मिले। इसके अलावा कुछ यात्रियों ने मेट्रो स्टेशन के पास वाहन पार्किंग की कमी की समस्यां बनाई। वही मेट्रो स्टेशन परिसर में चाय, नाश्ते की दुकानों की जरुरत भी बताई।
वाहन पार्किंग के इंतजाम बढ़ें
मेट्रो स्टेशन नया है, इस वजह से यहां साफ-सफाई बेहतर है। हम दिल्ली व मुंबई में मेट्रो में तो घूमे है। इंदौर की मेट्रो में सफर का अनुभव लेने आए है। मेट्रो स्टेशन के आसपास वाहनों की पार्किंग का व्यवस्था बढ़ाई जाना जाए तो ज्यादा लोग इसका उपयोग करेंगे। -एनके जैन, संगीता जैन, यात्री
यात्रियों के खाने-पीने की सुविधाएं हो
मैं बच्चों को मेट्रो में घुमाने के लिए लेकर आया हूं। रिटर्न टिकट लिया था सुखलिया से विजयनगर घूमकर वापस जा रहे है। देश के अन्य मेट्रो स्टेशन पर जिस तरह खाने पीने की दुकाने हाेती है। यहां पर इस तरह की सुविधा होना चाहिए। -रोहित चौधरी, यात्री
रात 10 बजे तक चलाएं मेट्रो
अभी मेट्रो ने सिर्फ रात सात बजे तक ही चलाने शेड्यूल जारी किया है। रेडिसन से लवकुश चाैराहे तक कई लोग रात में अभी जाते हैं। इस हिस्से में रात 10 बजे तक मेट्रो चलाई जाना चाहिए। -दीपक , यात्री
ये रहा खास
- सबसे ज्यादा रेडिसन के पास मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से यात्री मेट्रो में बैठे
- कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी अपने समर्थकों के साथ किया सफर
- बच्चों के साथ कई परिवारों ने मेट्रो के सफर का लिया अनुभव
ये खामियां भी नजर आईं
- प्लेटफार्म पर लगे स्वचलित गेट खुले ही थे, जबकि मेट्रो आने पर ही ये खुलना थे।
- सुबह नौ बजे मेट्रो शुरू न होने की सूचना न मिलने पर कुछ मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को रोका
- विजयनगर मेट्रो स्टेशन के कांकोर लेवल पर पानी फैला था, 12 बजे सफाईकर्मियों का आने इंतजार करता रहा प्रबंधन
- इक्का-दुक्का यात्रियों के बारकोड स्कैन नहीं हुए तो स्टाफ मदद के लिए आया
- प्लेटफार्म के कांकोर लेवल पर उतरने के लिए दो रास्ते है लेकिन सूचना बोर्ड नहीं कि किस ओर जाने के लिए किधर से उतरे
- कुछ मेट्रो स्टेशन पर कार पार्किंग के इंतजाम ही नहीं थे
यह भी पढ़ें- इंदौर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 17 किमी लंबे रूट पर इस तारीख से दौड़ेगी मेट्रो, जानें स्टेशन और किराए की लिस्ट
Source link
#इदर #क #वजयनगर #म #मटर #क #पहल #सड #पहल #दन #छह #हजर #स #जयद #यतरय #न #कय #सफर

