![]()
इंदौर के श्रीयंत्र नगर के एक घर में 5 फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। सांप को देख परिवार वाले सख्ते में आ गए। उन्होंने तुरंत सर्प मित्र से संपर्क किया और सांप का रेस्क्यू करवाया। सांप का रेस्क्यू होने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। सर्पमित्र महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार देर रात को श्रीयंत्र नगर में रहने वाले एक परिवार के यहां 5 फीट का बिग साइज कोबरा नजर आया। तुरंत परिवार के लोगों ने सूचना दी। जिसके बाद रात में वे श्रीयंत्र नगर पहुंचे और यहां कोबरा लोहे की चादर के नीचे छिपा बैठा हुआ था। उन्हें आशंका है कि घर के पास में खुला एरिया है, संभावना है कि कोबरा वहां से घर में आ गया होगा। करीब 5 मिनट में किया रेस्क्यू सर्पमित्र महेंद्र ने बताया कि जब वे घर में पहुंचे तो कोबरा लोहे की चादर की नीचे बैठा हुआ था। उनके पहुंचने तक घर के लोग उस पर नजर रखे हुए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने कोबरा सांप का बमुश्किल 5 मिनट में रेस्कयू किया और उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को उसे जंगल में रिलीज कर दिया। 12 से 14 साल का होगा उन्होंने बताया कि कोबरा सांप बिग साइज का था। उसकी उम्र करीब 12 से 14 साल की होगा। खासबात यह थी कि इस कोबरा सांप की मोटाई अन्य कोबरा सांपों से काफी ज्यादा थी। महेंद्र का कहना है एक महीने पहले भी परिवार के लोगों को कोबरा सांप घर के पास में नजर आया था।
Source link
#इदर #क #शरयतर #नगर #म #नकल #फट #क #कबर #लह #क #चदर #क #नच #छपकर #बठ #थ #रसकय #कर #जगल #म #छड़ #Indore #News


