सांवेर नगर के टेंशन चौराहे पर बुधवार शाम जर्जर इमारत की दीवार गिरने से चार महिला श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं तीन महिला श्रमिक घायल हो गई, इसमें दो गंभ…और पढ़ें
_2026916_183516_m.webp)
HighLights
- सांवेर में जर्जर मकान ढहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा
- मलबे में दबने से 3 महिलाओं की मौके पर ही हुई मौत
- 4 गंभीर घायलों को इलाज के लिए MY अस्पताल भेजा गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सांवेर नगर के टेंशन चौराहे पर बुधवार शाम जर्जर इमारत की दीवार गिरने से चार महिला श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं तीन महिला श्रमिक घायल हो गई, इसमें दो गंभीर हैं। जानकारी के अनुसार श्रमिक द्वारा जर्जर भवन को तोड़ने का कार्य किया जा रहा था। शाम करीब 3.30 से 4 बजे के बीच काम करने के दौरान इमारत की एक दीवार ढह गई। जिसके मलबे में करीब 7 श्रमिक महिलाएं दब गई।

गंभीर घायलों को अरबिंदो रेफर किया
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी देवेंद्र धुर्वे सहित सांवेर थाना प्रभारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नगर परिषद व प्रशासन अमले ने छोटी पोकलेन मशीन से मलबा हटाकर घायलाें को निकालने का कार्य शुरू किया। घटना में 3 महिला सुशीला पत्नी रमेश (50), रीना पत्नी लाखन (30) और सीमा पत्नी भेरूलाल (30) सभी निवासी सांवेर की मौके पर ही मौत हो गई।

इंदौर ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे
जबकि घायल चंदा पत्नी राहुल (25), संतोषी पत्नी मनोज (25), सुंदरबाई पत्नी मायाराम (55) और मंजू पत्नी सुनील (30) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें उपचार के लिए अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चौथी महिला श्रमिक चंदा पत्नी राहुल की भी मृत्यु हो गई। वहीं घटना के बाद इंदौर ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें- दतिया राजवंश की संपत्ति को लेकर विवाद ने लिया नया मोड़, MP हाईकोर्ट ने किलों की बिक्री पर लगाई रोक
Source link
#इदर #क #सवर #म #मकन #ढह.. #जरजर #इमरत #क #दवर #गरन #स #महल #शरमक #दब #क #मत #द #गभर


