इंदौर के हॉस्टल में शराब पार्टी पर छापा, पुलिस से भिड़े 5 युवक हिरासत में, इनामी तस्कर भी गिरफ्तार

इंदौर के हॉस्टल में शराब पार्टी पर छापा, पुलिस से भिड़े 5 युवक हिरासत में, इनामी तस्कर भी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तुलसीनगर में एक होस्टल की छत पर चल रही शराब पार्टी से हंगामा हो गया। रहवासियों की शिकायत पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो नशे में धुत युवक उनसे हुज्जत करने लगे। पुलिस को पांच लोगों को हिरासत में लेना पड़ा। होस्टल संचालक को भी नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।

होस्टल में युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे

घटना बी-सेक्टर की है। नीरज के होस्टल में युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे। रातभर हंगामा होता रहा। रहवासियों ने काल कर पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम को बताया कि आए दिन यहां हंगामा होता है। नशे में तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं।

डीजे बंद करने के लिए कहा

शिकायत पर पुलिसकर्मी पहुंचे और डीजे बंद करने के लिए कहा। पार्टी में सात युवक बताए गए थे। नशे की हालत में वे पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। जवानों ने वायरलेस सेट से प्रसारण कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और युवकों को हिरासत में ले लिया।

रहवासियों का आरोप है कि होस्टल संचालक का नियंत्रण नहीं है। बाहरी युवक-युवतियां यहां नशा पार्टी करते हैं। पुलिस के सामने ही शराब की बोतलें नीचे फेंकी गई थीं।

ड्रग्सकांड में दो साल से फरार इनामी तस्कर राजस्थान से गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्कर इमरान को प्रतापगढ़ (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। आरोपित की दो साल से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार वर्ष 2024 में पुलिस ने शादाब खान को 10 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। इमरान पुत्र शमशेर निवासी ग्राम साकरिया, प्रतापगढ़ फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Source link
#इदर #क #हसटल #म #शरब #परट #पर #छप #पलस #स #भड #यवक #हरसत #म #इनम #तसकर #भ #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *