होलकर साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच हुई मारपीट से शुरू हुआ विवाद सोमवार को प्रदर्शन और चक्काजाम तक पहुंच गया।

HighLights
- गणेश विसर्जन पर मारपीट के बाद 7 छात्र निलंबित
- कार्रवाई के विरोध में करणी सेना ने AB रोड जाम किया
- कॉलेज छावनी में बदला, पुलिस ने बहाल कराया यातायात
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। होलकर साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच हुई मारपीट से शुरू हुआ विवाद सोमवार को प्रदर्शन और चक्काजाम तक पहुंच गया। करणी सेना ने निलंबन का विरोध कर और कॉलेज पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। यहां तक कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं को भी कार्रवाई के दायरे में लेने की मांग की।
इसके चलते छात्राओं ने मैदान संभाला और करणी सेना के कार्यकर्ताओं का विरोध करने लगी। देखते ही देखते कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में करणी सेना ने एबी रोड पर धरना देकर चक्काजाम किया। इसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गई। वहीं विद्यार्थी कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए।
गणेश विसर्जन में मारपीट, 7 छात्र निलंबित और 9 पर दर्ज हुई FIR
25 सितंबर को गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान करणी सेना और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे को बेल्ट और डंडे से हमला किया। पार्किंग से शुरू हुआ विवाद कम्प्युटर लैब तक पहुंच गया। घटना में दो छात्रों के गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने अनुशासन समिति ने सात छात्रों को निलंबित कर दिया। वहीं मामले में नौ छात्रों के खिलाफ भंवरकुआ थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।
भारी पुलिस बल तैनात, कार्यकर्ताओं को बाहर रोका
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में सोमवार दोपहर 1 बजे करणी सेना के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज ने भंवरकुआं थाना में संपर्क किया। फिर कुछ ही देर में कॉलेज परिसर छावनी में बदल गया। परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस जवान ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं को कॉलेज के बाहर ही रोक दिया।
प्राचार्या के साथ झड़प और ज्ञापन फाड़ा: एबी रोड पर धरने से यातायात हुआ ठप
प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों और कॉलेज प्राचार्या मेजर डा अनामिका जैन के बीच बातचीत हुई। प्राचार्या ने स्पष्ट किया कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कॉलेज की अनुशासन समिति ने घटना के आधार पर की है। उन्होंने कहा कि किसी बाहरी संगठन के दबाव में कॉलेज की अनुशासनात्मक कार्रवाई में बदलाव नहीं किया जाएगा।
इस पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने ज्ञापन को फाड़ दिया और कॉलेज के बाहर एबी रोड पर धरने पर बैठक गए। काफी देर तक वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। भंवरकुआं ब्रिज से नवलखा की तरफ जाने वाले वाहनों को भंवरकुआं चौराहे पर मोड दिया। इसे चौराहे पर वाहन आपस में गुत्थमगुथा होने लगे। काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस अधिकारियों का आश्वासन और प्रतिनिधियों की मांग: चक्काजाम हुआ समाप्त
घंटेभर चक्काजाम करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और आश्वासन दिया। उसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। फिर करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल फिर कॉलेज प्राचार्या डा. जैन से मिला और निलंबित छात्रों की कार्रवाई वापस लेने की मांग दोहराई।
यह भी पढ़ें- एमपी के लाखों कर्मचारियों के प्रमोशन की राह होगी आसान, 1 नंवबर से पहले बदलेगा अनुकंपा और भर्ती का नियम
एबीवीपी के दवाब में कार्रवाई
दोनों गुट में मारपीट हुई। मगर कॉलेज ने एबीवीपी के दवाब में एक तरफा कार्रवाई की है और सात विद्यार्थियों को निलंबित कर दिया है। इसके विरोध में प्राचार्य से मिलने आए थे, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। इसलिए चक्काजाम की स्थिति बनी। – धर्मेंद्र सिंह गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मां करणी सेना
विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाया
मारपीट करने वाले विद्यार्थियों को निलंबन किया है और उनके माता-पिता को बुलाया है। करणी सेना इसका विरोध करने आई थी, लेकिन वे दवाब बना रहे थे कि निलंबन वापस लिया जाए। कार्रवाई अनुशासन समिति ने की है। इसलिए मैं अकेली निर्णय वापस नहीं ले सकती हूं। – डॉ. अनामिका जैन, प्राचार्य, होलकर साइंस कॉलेज
Source link
#इदर #क #हलकर #सइस #कलज #म #हगम #छतर #क #नलबन #पर #बवल #ABVP #और #करण #सन #आमनसमन


