इंदौर के 10 हजार शिक्षकों को दीवाली का तोहफा, अक्टूबर के वेतन के साथ एकमुश्त मिलेगा डीए एरियर का पैसा

इंदौर के 10 हजार शिक्षकों को दीवाली का तोहफा, अक्टूबर के वेतन के साथ एकमुश्त मिलेगा डीए एरियर का पैसा

अक्टूबर के वेतन के साथ सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। एरियर की राशि कम होने की वजह से एकमुश्त राशि भुगतान का निर्…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 07:35:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 07:35:59 PM (IST)

इंदौर के 10 हजार शिक्षकों को दीवाली का तोहफा, अक्टूबर के वेतन के साथ एकमुश्त मिलेगा डीए एरियर का पैसा
इंदौर शिक्षा विभाग में डीए एरियर का होगा इंतजार खत्म।

HighLights

  1. इंदौर शिक्षा विभाग में डीए एरियर का होगा इंतजार खत्म
  2. 58% डीए का बकाया पैसा इसी महीने खाते में आएगा
  3. परेशान शिक्षकों को अब एक साथ मिलेगी बकाया राशि

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) एरियर की राशि अब तक नहीं मिली है। सरकार द्वारा अप्रैल में डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई थी। कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की राशि एरियर के रूप में मई से अक्टूबर तक के महीने में छह किश्तों में दी जानी थी।

हालांकि कर्मचारियों को अब तक एक भी किश्त का भुगतान नहीं किया गया है। इस वजह से जिले के हजारों शिक्षक और कर्मचारी इससे प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि अधिकारी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ ही एरियर की पूरी राशि एकमुश्त ही जारी करने की बात कह रहे हैं।

58 प्रतिशत हो गया है महंगाई भत्ता

सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाए जाने के बाद अब यह 58 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारियों को बढ़ी हुई तनख्वाह का लाभ एक मई से ही मिलने लगा था, हालांकि एरियर की राशि का उन्हें अब तक इंतजार है। बता दें कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की संख्या दस हजार से ज्यादा है जिन्हें महंगाई भत्ते की बकाया राशि अब तक जारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- विजयादशमी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान, पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर होगी भर्ती, ‘पुलिस सेतु ऐप’ भी किया लॉन्च

अक्टूबर के वेतन के साथ सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। एरियर की राशि कम होने की वजह से एकमुश्त राशि भुगतान का निर्णय लिया गया था। – सक्षम बरमाटे, सहायक संचालक, शिक्षा विभाग इंदौर

Source link
#इदर #क #हजर #शकषक #क #दवल #क #तहफ #अकटबर #क #वतन #क #सथ #एकमशत #मलग #डए #एरयर #क #पस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *