इंदौर के 74 गांवों की बदलेगी तस्वीर, आश्रय निधि से मंजूर हुए ₹30.19 करोड़, मूलभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

इंदौर के 74 गांवों की बदलेगी तस्वीर, आश्रय निधि से मंजूर हुए ₹30.19 करोड़, मूलभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

आश्रय निधि से इंदौर जिले की चार जनपद पंचायत इंदौर, सांवेर, महू और देपालपुर के 74 गांवों में 30.19 करोड रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे।

Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 06:58:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 06:58:05 PM (IST)

इंदौर के 74 गांवों की बदलेगी तस्वीर, आश्रय निधि से मंजूर हुए ₹30.19 करोड़, मूलभूत सुविधाओं का होगा विस्तार
आश्रय निधि से इंदौर के गांवों में बिछेगा विकास का जाल।

HighLights

  1. आश्रय निधि से इंदौर के गांवों में बिछेगा विकास का जाल
  2. कॉलोनियों की आश्रय निधि से बदलेगी गांवों की तस्वीर
  3. पंचायतों में चमकेंगे श्मशान घाट और ड्रेनेज सिस्टम

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ग्राम पंचायत में कालोनी विकास के लिए वसूल की जाने वाली आश्रय निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस निधि से इंदौर जिले की चार जनपद पंचायत इंदौर, सांवेर, महू और देपालपुर के 74 गांवों में 30.19 करोड रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इन कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

आश्रम निधि से गांवों में ड्रेनेज व्यवस्था सुधाारने से लेकर सामुदायिक सुविधाएं विकसित करने तक के काम किए जाएंगे। इसके तहत सामुदायिक भवन, आदर्श श्मशान घाट, सभागृह, शोकसभा शेड, मुक्तिधाम की बाउंड्रीवाल और शेड निर्माण तथा श्मशान घाटों का सौंदर्यीकरण होगा।

पंचायतों के विकास को गति मिलेगी

इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका भवन और सह-प्रशिक्षण केंद्र, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन शेड, पंचायत भवनों में सौर विद्युतीकरण तथा व्यायामशाला और खेलकूद सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि आश्रय निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और पंचायतों के विकास को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर से धार तक ट्रेन लाने की तैयारी तेज, सीआरएस की मंजूरी मिलते ही दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन

सांवेर की 16 पंचायतों में होंगे कार्य

आश्रय निधि से सांवेर विधानसभा क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों में लगभग 9 करोड़ 62 लाख रुपये के विकास कार्य होंगे। ग्राम ढाबली में 20 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज निर्माण कराया जाएगा। बेगमखेड़ी और मगरखेड़ा में 40 लाख रुपये की लागत से आदर्श श्मशान घाट बनाए जाएंगे। वहीं पानोड़ में 40 लाख रुपये की लागत से आदर्श श्मशान निर्माण और पंचायत भवन में सौर विद्युतीकरण के कार्य किए जाएंगे।

Source link
#इदर #क #गव #क #बदलग #तसवर #आशरय #नध #स #मजर #हए #करड #मलभत #सवधओ #क #हग #वसतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *