कृषि महाविद्यालय के सामने स्थित चार्टर्ड बस डिपो में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार से पांच चार्टर्ड बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुर्घटना के समय डिपो परिसर में आई-बस और चार्टर्ड की कई अन्य बसें भी पार्क की गई थीं। आग के तेजी से फैलने की आशंका के कारण वहां मौजूद कर्मचारियों तथा आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें- आतिथ्यः अमेरिकी महिलाओं ने इंदौरी फूड का आनंद उठाया, राजबाड़ा से मांडू तक की खूबसूरती को निहारा
कचरे की आग से भड़कीं लपटें
शुरुआती जानकारी के अनुसार डिपो परिसर के पास पड़े कचरे में अचानक आग लग गई थी। हवा चलने के कारण आग की लपटें काफी तेजी से फैलीं और देखते ही देखते पास में खड़ी बसों तक पहुंच गईं। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार से पांच बसें इसकी चपेट में आ गईं। डिपो में कई अन्य बसें भी खड़ी थीं, जिससे आग के डिपो में फैलने का जोखिम बढ़ गया था।
दो घंटे में पाया गया काबू
आसमान में धुएं का घना गुबार उठता देखकर डिपो कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड की टीमें बिना देरी किए मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और वहां खड़ी अन्य बसों को सुरक्षित दूरी पर हटवाया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब दो घंटे तक लगातार पानी की बौछार की और आग को दूसरी बसों तक फैलने से रोक दिया। लपटों पर काबू पाने के बाद अब प्रभावित डिपो में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Source link
#इदर #चरटरड #बस #डप #म #रत #द #बज #भषण #आग #चर #स #पच #बस #जलकर #खक

