इंदौर: चालान से बचने के लिए मोड़ रहे नंबर प्लेट, टेप भी चिपका रहे, 3 दिन में 468 पकड़ाए

शहर में वाहन की नंबर प्लेट को छिपाने या उसके नंबरों को अस्पष्ट करने की कोशिश अब वाहन चालकों को भारी पड़ रही है। इंदौर यातायात पुलिस ने नंबर प्लेट को लेकर अपनी सख्ती काफी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में अक्टूबर के शुरुआती तीन दिनों के भीतर ही 468 वाहन चालकों के खिलाफ इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।

विभिन्न जोन में चेकिंग और चालानी कार्रवाई चल रही

पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख जोनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाने, नंबर प्लेट को साइड से मोड़ने और नंबरों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस की इस विशेष कार्रवाई में ऐसे कई वाहन सामने आ रहे हैं, जिनमें नंबर प्लेट को जानबूझकर इस तरह से लगाया या मोड़ा गया है ताकि चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे या पुलिसकर्मियों की नजर से वाहन के नंबर स्पष्ट दिखाई न दे सकें। पुलिस ऐसे सभी वाहनों को रोककर मौके पर ही नंबर प्लेट दुरुस्त करवा रही है और साथ ही चालान भी काट रही है।

हाल ही में बड़ा गणपति चौराहे पर एक ऐसे वाहन चालक को रोका गया था, जिसने अपनी मानक नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की थी और टेप लगाकर अंक 5 को 6 बनाने की कोशिश की थी। इसके अलावा पलासिया चौराहे पर भी मोड़ी गई नंबर प्लेटों को सीधा कराया गया और संबंधित वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। आंकड़ों के अनुसार 1 अक्टूबर को ऐसे मामलों के 165, 2 अक्टूबर को 170 और 3 अक्टूबर को 133 चालान बनाए गए हैं। इसके अलावा कल कुल 1258 चालान बनाए गए, जिसमें 106 ऑटो और ई-रिक्शा शामिल हैं। साथ ही नो पार्किंग के 206, रेड लाइट जंप करने के 139, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के 237, बिना बीमा के 108, गाड़ी चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने के 87 और वन वे में गाड़ी ले जाने के 117 चालान बनाए गए।

लावारिस खड़ी स्कूटी जांच में निकली चोरी की

यातायात निरीक्षक राजू सांवले और उनकी टीम को यशवंत रोड से बैंक टी राजबाड़ा की तरफ गश्त के दौरान एक स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह वाहन काफी समय से वहीं पर खड़ा हुआ था। पुलिस टीम ने जब पीएसओ मशीन से उसकी जांच की तो पता चला कि इस स्कूटी की चोरी की रिपोर्ट करीब 5 महीने पहले सराफा थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद सराफा पुलिस स्टेशन से संपर्क कर वाहन की पूरी जानकारी दी गई और वाहन मालिक से संपर्क साधकर गाड़ी को सराफा बीट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, जब यातायात पुलिस को लावारिस स्थिति में कोई वाहन मिला हो। इससे पहले भी कई लावारिस वाहन चोरी के निकले हैं और कई वाहन नंबर प्लेट से छेड़छाड़ के मामलों में पकड़े जा चुके हैं।

Source link
#इदर #चलन #स #बचन #क #लए #मड #रह #नबर #पलट #टप #भ #चपक #रह #दन #म #पकडए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *