इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे चौकीदार को अपनी जान गंवानी पड़ी। उसने टाउनशिप के गेट पर जबरन घुस रहे कार चालक को रोका तो आरोपी ने चौकीदार को थप्पड़ मारा। फिर कार से चौकीदार और उसके रिश्तेदार को कुचल दिया।
इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई, जबकि उसके रिश्तेदार को भी गंभीर चोट आई है। चौकीदार के परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।घटना एक्जोटिका टाउनशिप के गेट पर बुधवार रात को हुई।
कार चलाते हुए आया राजा उर्फ कमल कुमावत (निवासी अरंडिया गांव) अपने दोस्तों के साथ टाउनशिप में जाने लगा। गेट पर तैनात चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय और उसका रिश्तेदार गोविंद मौजूद थे। चौकीदार ने कार को रोका और राजा से पूछताछ करने लगा। राजा ने कहा कि वह दोस्तों के साथ टाउनशिप देखना चाहता है। रात का वक्त होने के कारण चौकीदार ने उसे जाने नहीं दिया। इसके बाद राजा कार से उतरा और धर्मेंद्र को थप्पड़ मारे। इसके बाद राजा ने टाउनशिप के अधिकारी से चौकीदार की बात कराई।
बाद में राजा चला गया, लेकिन बताया जाता है कि वह फिर कार से आया और धर्मेंद्र व गोविंद को टक्कर मार दी। इस हादसे में धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि गोविंद के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मेंद्र सालभर पहले ही इंदौर आकर चौकीदार की नौकरी पर लगा था। वह देवास का रहने वाला था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे और मां हैं। पुलिस ने आरोपी के घर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Source link
#इदर #चकदर #न #कर #क #टउनशप #म #घसन #स #रक #त #यवक #न #उस #कर #स #कचलकर #मर #डल


