आठवीं पास युवक वकील की वेशभूषा पहनकर जिला कोर्ट में घूम रहा था। वह वकील के रूप में कोर्टों में उपस्थित भी हो रहा था। वकीलों को उस पर शक हुआ तो उन्होंन…और पढ़ें

HighLights
- इंदौर कोर्ट परिसर में फर्जी वकील पर कसा शिकंजा
- वकील की वेशभूषा में घूम रहा था आठवीं पास युवक
- पुलिस के हवाले किया गया फर्जी वकील धर्मेंद्र राठौर
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आठवीं पास युवक वकील की वेशभूषा पहनकर जिला कोर्ट में घूम रहा था। वह वकील के रूप में कोर्टों में उपस्थित भी हो रहा था। वकीलों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसे अभिभाषक संघ कार्यालय लाकर पूछताछ की।
पुलिस के हवाले किया
पता चला कि युवक का नाम धर्मेंद्र राठौर है और वह सिर्फ आठवीं पास है। उसने यह भी बताया कि वह हाई कोर्ट में पदस्थ एक शासकीय अधिवक्ता का जूनियर है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश पाल, सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि युवक को एमजी रोड पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
फर्जी वकीलों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान
गौरतलब है कि इंदौर अभिभाषक संघ ने कुछ दिन पहले ही जिला न्यायालय में नकली वकीलों के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। संघ को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग जो वकील नहीं हैं, वे वकील की वेशभूषा पहनकर जिला कोर्ट में घूमते हैं।
यह भी पढ़ें- डॉक्टरों ने असंभव को कर दिखाया संभव, ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से बचाई 13 साल के अभि की जान, 48 दिन से वेंटिलेटर पर था
अध्यक्ष पाल ने बताया कि राठौर ने सोशल मीडिया पर हाई कोर्ट के फोटो लगा रखे हैं। इसमें वह अधिवक्ता की पूर्ण वेशभूषा में नजर आ रहा है। इसके बाद हमने पुलिस से बात कर राठौर को पुलिस के हवाले कर दिया।
Source link
#इदर #जल #करट #म #पकडय #फरज #वकल #8व #पस #यवक #कटटई #पहनकर #लड #रह #थ #कस #वकल #न #धर #दबच


