नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के वन्य प्राणी संग्रहालय में आने वाले दिनों में शहरवासियों को डिजिटल तकनीक के माध्यम से जंगल और वन्यजीवन का अनोखा अनुभव मिलेगा। नगर निगम द्वारा जू परिसर में अत्याधुनिक 14D थिएटर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण पूरा होने के बाद यह सुविधा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
सीटें ऊपर-नीचे और आगे-पीछे हिलेंगी
40 सीटों वाले इस थिएटर में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए वीआर (वर्चुअल रियलिटी) चश्मे दिए जाएंगे। साथ ही दृश्य के अनुसार सीटें ऊपर-नीचे और आगे-पीछे हिलेंगी। सराउंड साउंड सिस्टम के जरिए ऐसा अनुभव होगा, मानो जंगली जानवर बिल्कुल आसपास मौजूद हों।
मनोरंजन के साथ वन्यजीवन की रोचक जानकारी भी मिलेगी
थिएटर में एक साथ 14 विशेष प्रभावों का अनुभव कराया जाएगा। इसमें तेज हवा, बारिश की फुहार, कंपन, सीटों की गति, रोशनी, धुंध और दृश्य के अनुसार खुशबू जैसे प्रभाव शामिल होंगे। दर्शकों को जंगल सफारी का वास्तविकता के करीब अनुभव मिलेगा। फिल्म के साथ बारिश, हवा, जंगल, वन्यजीव और रोलर कोस्टर जैसे रोमांचक प्रभाव भी महसूस कराए जाएंगे। इससे बच्चों और बड़ों को मनोरंजन के साथ वन्यजीवन की रोचक जानकारी भी मिलेगी।
डिजिटल गार्डन और होलोग्राम जू भी होंगे आकर्षण
थिएटर के साथ डिजिटल गार्डन, डिजिटल भूलभुलैया और डिजिटल एक्सपीरियंस जोन भी विकसित किया गया है। यहां आधुनिक तकनीक के जरिए शिक्षा, मनोरंजन और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा होलोग्राम जू, कृत्रिम वाटरफॉल, आधुनिक कैफेटेरिया और गोरिल्ला थीम वाला प्रवेश द्वार भी प्रमुख आकर्षण होंगे। गोरिल्ला फेस थीम वाला प्रवेश द्वार अभी से सेल्फी प्वाइंट के रूप में लोगों को आकर्षित कर रहा है।
Source link
#इदर #ज #म #दश #क #पहल #अनख #परयस #अतयधनक #14D #थएटर #म #डजटल #तकनक #स #मलग #असल #जगल #सफर #क #रमच

_m.webp)

