इंदौर-दाहोद रेल लाइन : दीपावली से पहले धार तक दौड़ेगी ट्रेन, अगस्त में पूरी होगी मध्य प्रदेश की सबसे लंबी रेल टनल

इंदौर-दाहोद रेल लाइन : दीपावली से पहले धार तक दौड़ेगी ट्रेन, अगस्त में पूरी होगी मध्य प्रदेश की सबसे लंबी रेल टनल

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। धार जिले के लोगों का रेल सफर का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना (Indore Dahod Rail Line) की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी टीही रेलवे टनल (Tihi Railway Tunnel) का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है।

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान बताया कि अगस्त तक टनल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सितंबर में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) का निरीक्षण कराया जाएगा। यदि सब कुछ तय समय के अनुसार रहा तो अक्टूबर से टीही-धार के बीच ट्रेन संचालन शुरू हो जाएगा।

करीब 2,957 मीटर लंबी यह मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी रेलवे (Indian Railways) टनल है। इसका 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण पूरा हो चुका है। अब केवल 131 मीटर ट्रैक बिछाने, विद्युतीकरण और कुछ तकनीकी कार्य शेष हैं।

टनल में आधुनिक बैलेस्टलेस ट्रैक, प्रत्येक 40 मीटर पर हाई-डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे, एसओएस कॉल सुविधा, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, एस्केप शाफ्ट, रेस्क्यू लिफ्ट, आपातकालीन सीढ़ियां और अत्याधुनिक वेंटिलेशन सिस्टम जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं।

औद्योगिक क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ

यह रेल लाइन केवल धार के लिए यात्री सुविधा नहीं बढ़ाएगी, बल्कि इंदौर और पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र को भी बड़ा लाभ पहुंचाएगी। परियोजना पूरी होने पर पीथमपुर के उद्योगों को गुजरात के दाहोद और पश्चिमी रेल नेटवर्क से बेहतर संपर्क मिलेगा। इससे माल परिवहन तेज, सस्ता और अधिक सुगम होगा। साथ ही औद्योगिक निवेश और लॉजिस्टिक्स को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

फैक्ट फाइल

  • 2,957 मीटर : प्रदेश की सबसे लंबी रेलवे टनल
  • 90 प्रतिशत : निर्माण कार्य पूरा
  • 131 मीटर : ट्रैक बिछाना शेष
  • 1,216 मीटर : बैलेस्टलेस ट्रैक तैयार
  • 140 : हाई-डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
  • प्रत्येक 40 मीटर : दो कैमरों के बीच की दूरी

Source link
#इदरदहद #रल #लइन #दपवल #स #पहल #धर #तक #दडग #टरन #अगसत #म #पर #हग #मधय #परदश #क #सबस #लब #रल #टनल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *