स्वच्छता में सिरमौर रहे इंदौर के लिए दीपावली के बाद शहर को साफ रखना नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती थी। त्योहार पर इस साल शहर में रिकॉर्ड मात्रा में कचरा निकला, लेकिन नगर निगम के सफाई अमले ने भी उतनी ही तेजी से मोर्चा संभाला। तड़के चार बजे से आठ हजार सफाईकर्मी सड़कों पर उतर गए और महज चार घंटे में शहर की सफाई कर दी। सुबह जब शहरवासी घरों से बाहर निकले तो उन्हें सड़कें और गलियां रोज की तरह साफ-सुथरी नजर आईं।
इंदौर में इस साल दीपावली के दिन पूरे साल की तुलना में सबसे ज्यादा कचरा निकला। सड़कों पर पटाखों के अवशेष, पॉलिथीन और दुकानों से निकला कचरा बिखरा पड़ा था, लेकिन सोमवार सुबह तक यह सब साफ हो चुका था। तड़के चार बजे से सफाई अमले ने मोर्चा संभाला और सुबह आठ बजे तक शहर के ज्यादातर हिस्सों की सफाई पूरी कर ली। सुबह नौ बजे तक पूरा शहर साफ हो चुका था।
आमतौर पर दीपावली के अगले दिन देर तक सड़कों और गलियों में कचरा बिखरा रहता है। त्योहार के कारण सफाईकर्मी भी देर से काम पर पहुंचते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने पिछले साल की तरह इस बार भी विशेष सफाई योजना तैयार की थी। अधिकारियों ने भी सुबह से ही मैदान में उतरकर व्यवस्था की निगरानी की। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सुबह चार बजे से ही सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए थे।
डेढ़ हजार टन से ज्यादा कचरा साफ किया
इस बार दीपावली पर शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। इसके चलते डेढ़ हजार टन से ज्यादा कचरा निकला, जबकि सामान्य दिनों में इंदौर में करीब एक हजार टन कचरा निकलता है। एमजी रोड और रीगल चौराहे जैसे प्रमुख मार्गों की सफाई के लिए मशीनें सुबह चार बजे ही पहुंच गई थीं। सुबह पांच बजे तक कई प्रमुख मार्ग साफ हो चुके थे, जबकि आठ बजे से पहले शहर की गलियों में भी सफाई पूरी कर ली गई थी।
हालांकि, इस दौरान सफाईकर्मियों को धुएं के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर कचरा जलता हुआ मिला, जिससे सफाई कार्य में दिक्कत आई। इसके बावजूद सफाई अमले ने तय समय में शहर को स्वच्छ कर दिया।
Source link
#इदर #दपवल #क #दसर #दन #चकचक #दख #इदर #क #सडक #सबस #जयद #कचर #तज #स #कय #सफ

