{“_id”:”6ad63e5b1de68cea90044d7d”,”slug”:”indore-a-section-of-chhawani-road-to-be-opened-for-traffic-before-diwali-2026-10-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इंदौर : दीपावली से पहले ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा छावनी मार्ग का एक हिस्सा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

साल भर पहले टूटे थे निर्माण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छह माह से निर्माण कार्य के चलते बंद छावनी मार्ग के एक हिस्से को जल्द ही ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगर निगम ने मार्ग के मध्य हिस्से में ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सोमवार को मार्ग का दौरा भी किया। दरअसल, व्यापारियों ने त्योहार को देखते हुए मार्ग पर ट्रैफिक शुरू करने की मांग की थी। इसे देखते हुए अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का फैसला लिया है।
यह सड़क पिछले छह माह से बंद है, क्योंकि इसके दोनों ओर ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सर्विस लाइनों का काम भी जारी है। हालांकि, सड़क के मध्य हिस्से की लेन बनकर तैयार हो चुकी है।
फिलहाल मधुमिलन चौराहे की ओर का काम बाकी है। सड़क बंद होने के कारण ट्रैफिक को एबी रोड पर डायवर्ट किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर सीवरेज लाइन का काम पूरा हो चुका है, जबकि स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का काम जारी है। अधिकारियों को यह काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क के दोनों ओर निर्माण कार्य भी शुरू किया जा सके।
छावनी चौराहे से जगन्नाथ धर्मशाला तक दोनों ओर सीवरेज लाइन का काम चल रहा है। मार्ग के मध्य हिस्से में सड़क आवाजाही के लिए तैयार है। छावनी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए करीब एक साल पहले 800 से अधिक निर्माण तोड़े गए थे। पिछले महीने एक होटल को भी तोड़ा गया था। शहर के पुराने हिस्से में मकानों को तोड़े जाने का काफी विरोध भी हुआ था। वहीं, जिन दुकानों के निर्माण टूटे थे, उनके दुकानदारों ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
Source link
#इदर #दपवल #स #पहल #टरफक #क #लए #खल #जएग #छवन #मरग #क #एक #हसस


