इंदौर-देवास बायपास के एमआर-10 फ्लाइओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। दो सप्ताह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ट्रायल किया। जहां से वाह…और पढ़ें

HighLights
- उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लालवानी होंगे
- अब थ्री लेयर अंडरपास का एक हिस्सा का काम होगा तेज
- अंडरपास के नीचे नर्मदा लाइन है, जिसे जोड़ने का काम नर्मदा विकास प्राधिकरण करेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर-देवास बायपास के एमआर-10 फ्लाइओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। दो सप्ताह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ट्रॉयल किया। जहां से वाहनों को निकाला गया। अब बुधवार शाम 4 बजे से फ्लाईओवर के दूसरी भुजा से ट्रैफिक शुरू किया जाएगा।
इस दौरान सांसद शंकर लालवानी और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव सहित अन्य अधिकारी फ्लाईओवर का निरीक्षण भी करेंगे। खासबात यह है कि अगले कुछ दिनों में सर्विस रोड से पूरी तरह ट्रैफिक बंद किया जाएगा, ताकि थ्री लेयर अंडरपास के एक हिस्से का रुका काम शुरू हो सके। अधिकारियों के मुताबिक अंडरपास के नीचे नर्मदा लाइन है, जिसे जोड़ने का काम नर्मदा विकास प्राधिकरण करेंगी।
दो किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर को बनने में पौने तीन साल का समय लगा
दो किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर को बनने में पौने तीन साल का समय लगा। फ्लाइओवर का राऊ जाने वाले हिस्से से वाहन निकल रहे थे। इस बीच दूसरी भुजा के बचे हुए कार्यों को एनएचएआई पूरा करने में लगा था। अब बुधवार से फ्लाईओवर की दूसरी भुजा पर यातायात शुरू होने से भारी वाहन चालकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
बेस्ट प्राइस और एमआर-10 के सामने का काम पूरा किया जाना है
अब तक वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ रहा था, जिससे कई बार जाम की स्थित बनती थी। इसके बाद नीचे कुछ निर्माण कार्य बाकी रहेगा। बेस्ट प्राइस और एमआर-10 के सामने का काम पूरा किया जाना है। इसके लिए करीब डेढ़ महीने का लक्ष्य रखा गया है। यह काम पूरा होने के बाद फ्लाइओवर के नीचे से भी दोनों दिशाओं में यातायात निकल सकेगा।
थ्री लेयर आठ लेन अंडरपास का काम तेज होगा
प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि फ्लाईओवर की दूसरी भुजा शुरू होने के बाद सर्विस रोड की मरम्मत की जाएगी। साथ ही थ्री लेयर आठ लेन अंडरपास का काम भी तेज होगा, जिसमें एक हिस्से की खुदाई होना बाकी है।वे कहते है कि विजय नगर, महालक्ष्मी नगर और तुलसी नगर में जल प्रदाय के लिए नई लाइन बिछाई है, जिसे जोडने का काम बचा हुआ है। अब नर्मदा विकास प्राधिकरण को लाइन जोड़ने का काम नवंबर से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- MP News: इंदौर-देवास बायपास की बदहाली पर दायर याचिका पहली ही सुनवाई में निरस्त, High Court ने कहा…
Source link
#इदरदवस #बयपस #पर #एमआर10 #फलईओवर #क #दसर #भज #क #कम #हआ #पर #नकल #सकग #वहन


