छोटा बांगड़दा क्षेत्र में बुधवार को नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन सवार बीटेक छात्रा और उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके …और पढ़ें

HighLights
- परिजनों के कटनी से इंदौर नहीं पहुंच पाने के कारण गुरुवार को होगा पोस्टमार्टम
- छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली घायल हुआ है
- एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर टैंकर को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : छोटा बांगड़दा क्षेत्र में बुधवार को नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन सवार बीटेक छात्रा और उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हुआ है।
एक्सीडेंट के बाद चालक टैंकर को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। कुछ राहगीरों ने काफी दूर तक पीछा करके उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टैंकर चालक शुभम उर्फ सोहन चौकसे, निवासी गांधी नगर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार हादसा छोटा बांगड़दा क्षेत्र में निजी वेदांत स्कूल के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। कटनी निवासी अर्चिता झार अपने भाई प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। इसी दौरान नगर निगम के तेज रफ्तार टैंकर (एमपी09-केए0449) ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से अर्चिता सड़क पर गिर गई और टैंकर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एक्सीडेंट के बाद चालक टैंकर को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। कुछ राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार अर्चिता सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना उसके परिजन को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच जारी है।
कटनी से इंदौर नहीं पहुंचे परिजन
कालेज के दोस्तों के अनुसार कटनी निवासी छात्रा के परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शैक छा गया। परिजन ने तुरंत इंदौर आने के लिए जबलपुर से इंदौर की फ्लाइट देखी, लेकिन नहीं मिल पाई। इसके बाद परिजन कार से इंदौर के लिए गए। हालांकि बुधवार देर रात तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, परिजनों इंदौर नहीं पहुंच पाने के कारण बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सकता। परिजनों के आने के बाद गुरुवार को ही पोस्टमार्टम हो सकेगा। संभवत: परिजन शव को कटनी ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे।
यह भी पढ़ें- इंदौर राजवाड़ा बस हादसा: गाड़ी में तोड़फोड़ और पथराव करने पर 3 लोगों पर FIR, हादसे में हुई थी 2 की मौत
Source link
#इदर #नगर #नगम #क #टकर #न #बटक #क #छतर #क #रद #मत #द #पहय #वहन #पर #सथ #म #सवर #भई #हआ #घयल


