इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष का भाई बादशाह मिमरोट गिरफ्तार, कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस को कहे थे अपशब्द

इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष का भाई बादशाह मिमरोट गिरफ्तार, कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस को कहे थे अपशब्द

इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट के भाई बादशाह मिमरोट को पंढरीनाथ पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 08:35:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 08:39:57 AM (IST)

इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष का भाई बादशाह मिमरोट गिरफ्तार, कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस को कहे थे अपशब्द
बादशाह मिमरोट की तस्वीर।

HighLights

  1. इंदौर पुलिस शांति भंग की आशंका में उसे जेल भेजने की तैयारी में है
  2. गिरफ्तारी बहन सोनिला के नेता प्रतिपक्ष पदभार ग्रहण से ठीक पहले हुई
  3. पुलिस अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से अपशब्द करने के मामले में कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट के भाई बादशाह मिमरोट को रविवार देर रात पंढरीनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस बादशाह को शांति भंग करने की आशंका के चलते जेल भेजने की तैयारी में है।

थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बादशाह की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं ने एक प्रदर्शन किया था। इस दौरान महिला नेत्री ने पुलिस अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहे। इस मामले में बादशाह को भी आरोपित बनाया गया है।

रविवार को जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने टीम भेजकर बादशाह को गिरफ्तार कर लिया। जिस केस में बादशाह को पकड़ा गया है उसमें जमानती धाराओं में केस दर्ज है। वह बाहर न आ सके इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी कर दी है। सोमवार को उसे एसीपी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बहन के पदभार ग्रहण करने से पहले हुई गिरफ्तारी

बादशाह की बहन सोनिला मिमरोट भाटिया वार्ड 45 से पार्षद है। सोनिला हाल ही में नेता प्रतिपक्ष बनी हैं। आज उनका पदभार ग्रहण है। बादशाह इसकी तैयारियों में लगा था। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर‍ लिया।

Source link
#इदर #नगर #नगम #नत #परतपकष #क #भई #बदशह #ममरट #गरफतर #कगरस #क #परदरशन #म #पलस #क #कह #थ #अपशबद

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *