इंदौर नहीं आना चाहता था, आना पड़ा, यहां लोगों ने बहुत प्यार दिया, प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

इंदौर नहीं आना चाहता था, आना पड़ा, यहां लोगों ने बहुत प्यार दिया, प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला 25 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे 24 और 25 जून को मुख्यपीठ जबलपुर में कार…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 09:01:50 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 09:01:50 AM (IST)

इंदौर नहीं आना चाहता था, आना पड़ा, यहां लोगों ने बहुत प्यार दिया, प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
न्यायमूर्ति शुक्ला का सम्मान करते अधिवक्तागण। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला 25 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं
  2. वे 24 और 25 जून को मुख्यपीठ जबलपुर में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति विवेक रूसिया के साथ युगलपीठ में सुनवाई करेंगे
  3. 23 जून 2026 मंगलवार को इंदौर पीठ में न्यायमूर्ति शुक्ला का अंतिम कार्य दिवस था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला 25 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे 24 और 25 जून को मुख्यपीठ जबलपुर में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति विवेक रूसिया के साथ युगलपीठ में सुनवाई करेंगे। 23 जून 2026 मंगलवार को इंदौर पीठ में न्यायमूर्ति शुक्ला का अंतिम कार्य दिवस था।

हाई कोर्ट के कांफ्रेंस हाल में उनका बिदाई समारोह आयोजित किया

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट के कांफ्रेंस हाल में उनका बिदाई समारोह आयोजित किया। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागडिया ने कहा कि न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला वर्ष 2022 से इंदौर बेंच में पदस्थ रहे। उन्होंने जनता से जुड़े कई संवेदनशील मामलों में जनता के पक्ष में फैसले सुनाए।

भोजशाला सहित कई मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाए

बीआरटीएस, शहर के बदहाल यातायात, भागीरथपुरा दूषित पानी कांड से लेकर धार भोजशाला सहित कई मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाए। इस अवसर पर न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने बिदाई भाषण में इंदौर के अनुभव सुनाते हुए कहा कि वर्ष 1987 से जबलपुर में वकालत की। चूंकि कार्यक्षेत्र जबलपुर रहा था, इसलिए इंदौर नहीं आना चाहता था, लेकिन जब इंदौर आया तो यहीं का होकर रह गया। यहां के अधिवक्ताओं के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।

न्यायमूर्ति शुक्ला का शॉल श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया गया

कार्यक्रम का संचालन हाई कोर्ट बार एसोसिएशन सचिव मनीष गडकर ने किया। न्यायमूर्ति शुक्ला का शॉल श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया गया। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष अभिषेक तुगनावत, कोषाध्यक्ष कीर्ति पटवर्धन, कार्यकारिणी सदस्यगण, इंदौर खंडपीठ के न्यायमूर्तिगण, न्यायमूर्ति शुक्ला के स्वजन, अधिवक्तागण कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार सहसचिव अमित राज ने माना।

Source link
#इदर #नह #आन #चहत #थ #आन #पड #यह #लग #न #बहत #पयर #दय #परशसनक #नययमरत #वजय #कमर #शकल #न #दए #कई #महतवपरण #नरणय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *