इंदौर पर मेघ हुए मेहरबान : एयरपोर्ट के मुकाबले रीगल क्षेत्र में हुई अधिक गिरा पानी, रविवार को हल्की बारिश की संभावना

इंदौर पर मेघ हुए मेहरबान : एयरपोर्ट के मुकाबले रीगल क्षेत्र में हुई अधिक गिरा पानी, रविवार को हल्की बारिश की संभावना

पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस से परेशान शहरवासियों शनिवार को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार रात से शहर में शुरू हुई वर्षा का दौर शनिवार दिनभर जारी रहा। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 09:45:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 09:45:19 PM (IST)

इंदौर पर मेघ हुए मेहरबान : एयरपोर्ट के मुकाबले रीगल क्षेत्र में हुई अधिक गिरा पानी, रविवार को हल्की बारिश की संभावना
भादौ में शहर के कुछ क्षेत्रों में तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। (राजू पवार)

HighLights

  1. गर्मी व उमस से परेशान शहरवासियों शनिवार को राहत मिली
  2. शुक्रवार रात से शहर में शुरू हुई वर्षा का दौर शनिवार दिनभर जारी रहा
  3. बादल छाए और रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस से परेशान शहरवासियों शनिवार को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार रात से शहर में शुरू हुई वर्षा का दौर शनिवार दिनभर जारी रहा। शनिवार को दिन भर शहर में बादल छाए और रुक-रुककर शहर के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा का दौर जारी रहा।

इस मानसून सीजन में अब तक 577.4 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है

शहर के पश्चिमी हिस्से के मुकाबले पूर्वी हिस्से में ज्यादा वर्षा हुई। रीगल क्षेत्र शनिवार रात आठ बजे तक 39 मिमी वर्षा हुई। वही रविवार को शहर में 28.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इंदौर शहर में इस मानसून सीजन में अब तक 577.4 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है, जो अब तक इस मानसून सीजन की वर्षा से 247.3 मिमी कम है।

रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी रहेगा

इंदौर में रविवार को भी दिन में बादल छाएंगे और रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी रहेगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और यह विदर्भ, मध्य मराठवाड़ा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से इंदौर में अगले दो दिन वर्षा की गतिविधियां जारी रहेगी। उसके बाद बादल छटेंगे और दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

हल्की वर्षा होने की संभावना है

शनिवार को शहर में बादल छाए और दोपहर बाद रुक रुककर वर्षा को दौर शुरू हुआ जो रात तक जारी रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को शहर में बादल छाएंगे और शहर में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस बारिश से शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि अब भी शहर को झमाझम बारिश की दरकार है। अभी भी इस पूरे सीजन में जोरदार बारिश नहीं हुई है। इसके चलते शहर के तालाब खाली हैं और जलस्रोतों में भी भरपूर पानी नहीं आ सका है। ऐसे में शहरवासियों को झमाझम बारिश का इंतजार है।

Source link
#इदर #पर #मघ #हए #महरबन #एयरपरट #क #मकबल #रगल #कषतर #म #हई #अधक #गर #पन #रववर #क #हलक #बरश #क #सभवन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *