इंदौर पुलिस का एक्शन: 1500 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से कुचले, कीमत 75 लाख रुपये

इंदौर में मॉडिफाइड बुलेट के तेज और कानफोड़ू साइलेंसरों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दिनों बुलेट चालकों से जब्त किए गए 1500 से अधिक प्रतिबंधित साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। सड़क पर बड़ी संख्या में साइलेंसर रखकर उन पर रोड रोलर चलाया गया, जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए साइलेंसरों की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये है। पुलिस का कहना है कि इन साइलेंसरों को नष्ट करने का उद्देश्य इन्हें दोबारा वाहनों में इस्तेमाल होने से रोकना है। मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आम लोगों को परेशानी होती है।

पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में बुलेट वाहनों की जांच की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे साइलेंसर मिले थे, जिनसे तेज आवाज निकलती थी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन साइलेंसरों को जब्त कर लिया था।

पढे़ं:  ग्वालियर की किसिंग कार का नया राज खुला, एक नहीं तीन लड़कियों ने किया था ये काम; लड़के ने क्या बोला?

पुलिस के अनुसार, खासतौर पर देर रात तेज आवाज वाले साइलेंसरों से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है। कंपनी द्वारा निर्धारित मानक से छेड़छाड़ कर प्रतिबंधित साइलेंसर लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक वाले साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें।

अब ट्रैफिक पुलिस की नजर प्रतिबंधित साइलेंसर बेचने वालों पर भी है। पुलिस ऐसे दुकानदारों और विक्रेताओं की जानकारी जुटा रही है, जो वाहनों में लगाने के लिए तेज आवाज वाले या प्रतिबंधित साइलेंसर उपलब्ध कराते हैं। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संकेत दिया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Source link
#इदर #पलस #क #एकशन #स #जयद #मडफइड #सइलसर #रड #रलर #स #कचल #कमत #लख #रपय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *