नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिला पार्षद के बॉडी शेप को लेकर की गई टिप्पणी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। अब इस मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खेद जताया है। उन्होंने कहा कि पार्षद संध्या यादव मेरी बेटी जैसी है। मैने उसे गोद में खिलाया है। कांग्रेस ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए मंत्री को आड़े हाथों लिया है।
मामला चर्चा में आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मंत्री विजयवर्गीय को इस बयान पर घेरना शुरू कर दिया था। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी उनके बयान खूब वायरल किए। इसके बाद अब मंत्री विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने खेद जता कर मामले का पटाक्षेप करने की कोशिश की।
संध्या मेरी बेटी जैसी
कल मेरी विधानसभा क्षेत्र में पार्षद संध्या यादव के वार्ड में विकास कार्य हुए। उस दौरान मैने भाषण में जो भी शब्द कहे, उसे कांग्रेस नेताओं ने गलत तरीके से पेश किया,जबकि न उसके मन में कुछ है और न मेरे मन में कुछ है। संध्या मेरी बेटी जैसी है, मेरी बेटी की उम्र भी संध्या जीतनी है। मेने उसे गोद में खिलाया। मैं इस संबंध में खेद प्रकट करता हुं।
आपको बता दे कि मंत्री विजयवर्गीय भागीरथपुरा क्षेत्र के एक वार्ड में विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में शामिल होने गए थे। वे मंच पर संबोधित करने के लिए उठे और मंच पर बैठे नेता व कार्यकर्ताओं के नाम पुकारने लगे। इस बीच उन्हें मंच पर बैठे महेंद्र नामक कार्यकर्ता नजर आए। तो उन्होंने कहा कि मुझे महेंद्र दिखे ही नहीं। फिर उन्होंने महिला पार्षद पर टिप्पणी की थी।
Source link
#इदर #मतर #वजयवरगय #न #महल #परषद #क #टपपण #पर #जतय #खद #कहसधय #मर #बट #जस


