अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार सुदीप्ती हजेला के साथ 1.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विदेशी जालसाजों ने फर्जी कंपनी बनाई और फर्जी खातों मे…और पढ़ें

HighLights
- घुड़सवार सुदीप्ती हजेला से 1.62 करोड़ की धोखाधड़ी
- फर्जी मेल भेजकर विदेशी ठगों ने ट्रांसफर कराए थे रुपये
- अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के डूब रहे ₹1.62 करोड़ बचाए
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार सुदीप्ती हजेला के साथ 1.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विदेशी जालसाजों ने फर्जी कंपनी बनाई और फर्जी खातों में रुपये ट्रांसफर कर लिए। सुदीप्ती एशियन गेम्स-2026 की तैयारी कर रही है और विदेशी एप के माध्यम से बाइडेन नाम का घोड़ा खरीदा था। राज्य साइबर सेल ने सुदीप्ती की पूरी राशि बचा ली है।
एसपी(साइबर) सव्यसाची सराफ के मुताबिक सुदीप्ती की बहन विधि हजेला द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया कि सुदीप्ती आगामी सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। उसने घुड़सवारी की तैयारी के लिए हेलगस्ट्रैंड ड्रेसेस एप के माध्यम से बाइडेन नाम के घोड़े का करार किया था।
फर्जी ई-मेल भेजकर जालसाजों ने ऐसे ऐंठे थे करोड़ों रुपये
मार्च में सौदे के अनुसार 45 प्रतिशत राशि कंपनी के खाते में जमा करवा दी थी। घोड़ा बेचने वाली कंपनी ने भी इसकी पुष्टि कर दी थी। 29 मई को कंपनी(फर्जी) की तरफ से संचालक एंड्रियास हेलगस्ट्रैंड का फर्जी आइडी से ई-मेल आया और उसने कहा कि तकनीकी कारणों से वह शेष राशि पुराने खाते में नहीं स्वीकार नहीं कर सकते है। आरोपितों ने जेपी मार्गन बैंक का नया खाता नंबर भेजा और 1 करोड़ 62 लाख रुपये उसमें जमा करवा लिए।
एडीजी(साइबर) ए.साईं मनोहर ने जांच के आदेश दिए और तुरंत ई-मेल भेज कर साइबर अपराधियों का खाता फ्रीज करवा दिया और राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी। एसपी के अनुसार पिछले दिनों सुदीप्ती से जमा करवाई राशि पुन:उसके एचडीएफसी बैंक के खाते में ट्रांसफर हो गई।
पहले भी बचाए थे 3.75 करोड़
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हजेला परिवार इसी तरह के बिजनेस ईमेल काम्प्रोमाइज फ्राड का पहले भी शिकार हुआ था। नवंबर-दिसंबर 2025 में भी राज्य साइबर सेल इंदौर ने उनके 3.75 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक रिफंड कराए थे। इसकी सुदीप्ती के पिता मुकेश हजेला द्वारा शिकायत की गई थी।
यह भी पढ़ें- एक मंच पर नजर आएंगे दिग्विजय सिंह-जीतू पटवारी, आपसी खींचतान के बाद पहुंचेंगे दतिया, कार्यकर्ताओं की टटोलेंगे नब्ज
ऐसे बचें ई-मेल स्पूफिंग से
- ईमेल आइडी ध्यान से जांचें: सिर्फ नाम नहीं, ई-मेल का पूरा डोमेन और स्पेलिंग भी देखें। एक अक्षर का अंतर भी धोखाधड़ी कर सकता है।
- बैंक खाता बदलने वाले मेल पर तुरंत भरोसा न करें: भुगतान से पहले कंपनी के आधिकारिक नंबर पर फोन या वीडियो काल कर पुष्टि जरूर करें।
- बड़े भुगतान में डबल वेरिफिकेशन करें: करोड़ों या बड़े वित्तीय लेनदेन से पहले दो स्तर पर पुष्टि की व्यवस्था रखें।
- संदिग्ध ई-मेल के लिंक या अटैचमेंट न खोलें: पहले उसकी सत्यता जांच लें।
- धोखाधड़ी होते ही तुरंत कार्रवाई करें: राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन-1930 पर काल करें या cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज करें।
Source link
#इदर #म #अतररषटरय #खलड #क #सथ #ठग #यवत #क #करड #फरज #खत #म #टरसफर #सइबर #सल #न #ऐस #बचए #करड


