इंदौर में अधूरी सड़क की कैद में आज भी जिंसी, निगम का दावा फेल, परेशान हो रहे रहवासी, आसपास की गलियों में भी गुत्थम-गुत्था हो रहे वाहन

इंदौर में अधूरी सड़क की कैद में आज भी जिंसी, निगम का दावा फेल, परेशान हो रहे रहवासी, आसपास की गलियों में भी गुत्थम-गुत्था हो रहे वाहन

जिंसी क्षेत्र के रहवासी आज भी अधूरी सड़क की कैद में हैं। नगर निगम ने दावा किया था कि 15 अगस्त से पहले इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी, ल…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 12:27:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 12:27:24 PM (IST)

इंदौर में अधूरी सड़क की कैद में आज भी जिंसी, निगम का दावा फेल, परेशान हो रहे रहवासी, आसपास की गलियों में भी गुत्थम-गुत्था हो रहे वाहन
जिंसी में सड़क का चल रहा है निर्माण, पूर्ण होने का इंतजार। (नईदुनिया)

HighLights

  1. परेशान हो रहे रहवासी, आसपास की गलियों में भी गुत्थम-गुत्था हो रहे वाहन
  2. नगर निगम ने दावा किया था कि 15 अगस्त से पहले इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी
  3. ऐसा नहीं हुआ, सड़क अभी भी अधूरी है, वाहन आसपास की गलियों में गुत्थम-गुत्था हो रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : जिंसी क्षेत्र के रहवासी आज भी अधूरी सड़क की कैद में हैं। नगर निगम ने दावा किया था कि 15 अगस्त से पहले इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सड़क अभी भी अधूरी है। वाहन आसपास की गलियों में गुत्थम-गुत्था हो रहे है।

करीब एक पखवाड़े पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने इस सड़क का निरीक्षण करने के बाद एजेंसी को काम में तेजी लाने और 15 अगस्त तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस क्षेत्र में मास्टर प्लान की दो अन्य सड़कों का काम भी चल रहा है। ये सड़कें भी अधूरी हैं। रहवासी परेशान हो रहे हैं।

सालों तक 80 और 60 फीट के बीच उलझी रही यह सड़क

जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक बन रही इस सड़क की चौड़ाई को लेकर लंबे समय तक विवाद चलता रहा। मास्टर प्लान में यह सड़क 80 फीट चौड़ी है, लेकिन रहवासियों के विरोध के बाद नगर निगम ने इसे 60 फीट बनाने का निर्णय लिया। तोड़फोड़ को लेकर भी विवाद हुआ।

अंतत: जब काम शुरू हुआ तो निगम ने आश्वासन दिया था कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। शुरूआती एक सप्ताह काम तेजी से चला भी, लेकिन इसके बाद शुरू हुई सुस्ती अब तक जारी है। 27 जुलाई 2026 को महापौर और निगमायुक्त ने इस सड़क का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने और हर स्थिति में 15 अगस्त तक आवागमन शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद काम पूरा नहीं हुआ।

Source link
#इदर #म #अधर #सडक #क #कद #म #आज #भ #जस #नगम #क #दव #फल #परशन #ह #रह #रहवस #आसपस #क #गलय #म #भ #गतथमगतथ #ह #रह #वहन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *