इंदौर में अस्पताल कर्मचारी से ₹1.22 लाख की साइबर ठगी:  क्रेडिट कार्ड से 3 मोबाइल दिल्ली में खरीदे; बैंक मैसेज आने पर ब्लॉक कराया कार्ड – Indore News

इंदौर में अस्पताल कर्मचारी से ₹1.22 लाख की साइबर ठगी: क्रेडिट कार्ड से 3 मोबाइल दिल्ली में खरीदे; बैंक मैसेज आने पर ब्लॉक कराया कार्ड – Indore News

इंदौर में अस्पताल कर्मचारी से ₹1.22 लाख की साइबर ठगी:  क्रेडिट कार्ड से 3 मोबाइल दिल्ली में खरीदे; बैंक मैसेज आने पर ब्लॉक कराया कार्ड – Indore News


इंदौर में निजी अस्पताल के मेडिकल कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने अमेजन शॉपिंग ऐप के जरिए दिल्ली के पते पर तीन मोबाइल बुक किए। बैंक से ट्रांजेक्शन का मैसेज मिलने के बाद कर्मचारी ने कार्ड ब्लॉक कराया और संयोगितागंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने बुधवार को मामले में एफआईआर दर्ज की। ड्यूटी के दौरान आया ट्रांजेक्शन का मैसेज संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, संगम नगर निवासी सुनील शर्मा की शिकायत पर ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया गया है। सुनील एक निजी अस्पताल में फार्मेसी का काम करते हैं। 25 सितंबर को जब वे अस्पताल में ड्यूटी पर थे, उसी दौरान उनके बैंक से क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल का मैसेज आया। मैसेज में खाते से 80 हजार रुपए से ज्यादा कटने की जानकारी मिली। ट्रांजेक्शन अमेजन शॉपिंग ऐप पर हुआ था। सुनील ने अमेजन के कस्टमर केयर से संपर्क किया तो पता चला कि ऐप से तीन मोबाइल खरीदे गए हैं। इनका कुल पेमेंट करीब 1 लाख 22 हजार रुपए था। इसके बाद सुनील ने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया। नई दिल्ली के पते पर डिलीवर हुए मोबाइल सुनील ने अमेजन से खुद जानकारी निकलवाई तो पता चला कि एक मोबाइल नंबर से तीन मोबाइल बुक किए गए थे। ये मोबाइल रानीबाग, नई दिल्ली के पते पर डिलीवर किए गए। सुनील ने बताया कि उन्होंने अमेजन ऐप पर अपना पता और मोबाइल नंबर बदल दिया था, लेकिन बैंक की ओर से पेमेंट ट्रांजेक्शन के मैसेज उनके मोबाइल पर ही आए। शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में एफआईआर दर्ज कर ली।

Source link
#इदर #म #असपतल #करमचर #स #लख #क #सइबर #ठग #करडट #करड #स #मबइल #दलल #म #खरद #बक #मसज #आन #पर #बलक #करय #करड #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *