इंदौर में आज जुटेगा लैटिन अमेरिका-कैरेबियन का कारोबारी कुनबा, निवेश के नए रास्ते तलाशेगा मध्यप्रदेश

इंदौर में आज जुटेगा लैटिन अमेरिका-कैरेबियन का कारोबारी कुनबा, निवेश के नए रास्ते तलाशेगा मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम और ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह मंच भारत और लैटिन अमेरिका-कैरेबियन देशों के बीच व्यापार, निव …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 07:57:17 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 07:57:17 AM (IST)

इंदौर में आज जुटेगा लैटिन अमेरिका-कैरेबियन का कारोबारी कुनबा, निवेश के नए रास्ते तलाशेगा मध्यप्रदेश
निवेश को लेकर होगी बैठक। (एआई इमेज)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री करेंगे भारत-एलएसी व्यापार एवं निवेश मंच का शुभारंभ
  2. 15 से अधिक देशों के राजनयिक प्रतिनिधि होंगे शामिल
  3. करीब 350 प्रतिभागियों की उपस्थिति प्रस्तावित है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश और निर्यात हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में 6 जून को इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश मंच 2026 का आयोजन होगा।

रेडिसन होटल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे करेंगे। कार्यक्रम में लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन क्षेत्र के 15 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योग संगठन और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। करीब 350 प्रतिभागियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

राज्य सरकार प्रदेश को एक उभरते वैश्विक निवेश और निर्यात केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेगी

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम और ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह मंच भारत और लैटिन अमेरिका-कैरेबियन देशों के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। राज्य सरकार इस आयोजन के जरिए मध्यप्रदेश को एक उभरते वैश्विक निवेश और निर्यात केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेगी।

लगातार मजबूत हो रहे हैं प्रदेश और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच व्यापारिक संबंध

प्रदेश और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस क्षेत्र को मध्यप्रदेश का निर्यात 3,835 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, कृषि आधारित उत्पाद, पैकेजिंग और विनिर्माण क्षेत्र के उत्पाद 33 से अधिक देशों तक पहुंच रहे हैं।

विभिन्न देशों के प्रतिनिधि निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुतियां देंगे

कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुतियां देंगे। व्यापार, विनिर्माण, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, तकनीक और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष सत्र होंगे। साथ ही निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसियों के बीच बी2बी और बी2जी बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में प्रदेश में निवेश के अवसर और साधन उपलब्धता पर चर्चाएं होंगी। इस आयोजन से प्रदेश में बड़ा निवेश आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

www.naidunia.com
#इदर #म #आज #जटग #लटन #अमरककरबयन #क #करबर #कनब #नवश #क #नए #रसत #तलशग #मधयपरदश

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *