इंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज

इंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज

इंदौर में 18 वर्षीय युवती ने अपने दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। आरोपित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।

Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 06:04:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 06:04:52 PM (IST)

इंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज
इंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म
  2. इंस्टाग्राम दोस्त ने आपत्तिजनक फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल
  3. शहर के अन्य थानों में भी तीन महिलाओं ने दर्ज कराए केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मनभावन नगर निवासी 18 वर्षीय युवती ने दोस्त विकास मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। आरोपित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, घर ले जाकर बनाए संबंध

शुभ लाभ वैली आशीष नगर निवासी विकास पुत्र संतोष मिश्रा से युवती की इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि वह उससे 56 दुकान स्थित एक कैफे में मिली और विकास दबाव बनाकर घर ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। 25 अक्टूबर को भी उसने जबरदस्ती का प्रयास किया। पीड़िता ने स्वजन को घटना बताई और तिलक नगर थाना में शिकायत कर केस दर्ज करवाया।

विवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

तेजाजी नगर पुलिस ने भी 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर गणेश सुरागे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। महिला मायके में रह रही थी। उसने महिला से शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बनाए थे।

यह भी पढ़ें- विदिशा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म पर बवाल, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, आरा मशीन सील कर भेजा जेल

महिला थाना व तुकोगंज में भी दर्ज हुए मामले

महिला थाना पुलिस ने बाणगंगा निवासी 45 वर्षीय महिला की शिकायत पर गोपालराव पुत्र रमेश राय सोनेने निवासी सुंदर नगर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई है। तुकोगंज निवासी 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर संदीप पुत्र राजाराम जिनवाल निवासी मालवा मील के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Source link
#इदर #म #इसटगरम #पर #दसत #कर #छतर #स #दषकरम #आपततजनक #फट #भजकर #कय #बलकमल #कस #दरज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *