![]()
इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ई-रिक्शा चालक ओवरटेक करने के प्रयास में बुजुर्ग को टक्कर मारकर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपी चालक और ई-रिक्शा की तलाश कर रही है। पंढरीनाथ थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र ईश्वर दास (68), निवासी द्वारकापुरी के रूप में हुई है। वे पंढरीनाथ क्षेत्र में चाय की होटल संचालित करते थे। घटना के समय वह चाय देकर वापस लौट रहे थे, तभी तेज गति से आए ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ई-रिक्शा चालक आगे चल रहे एक अन्य रिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पर जा रहे राजकुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल राजकुमार को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
#इदर #म #ई #रकश #न #बजरग #क #मर #टककरमत #चय #दकर #दकन #पर #ज #रह #थ #CCTV #म #कद #हई #घटन #Indore #News


