इंदौर में ई-रिक्शा बैन का पहला दिन: प्रतिबंध के बावजूद एबी और एमजी रोड पर दौड़े ई-रिक्शा, सुपर कॉरिडोर पर नहीं दिखे वाहन

इंदौर में ई-रिक्शा बैन का पहला दिन: प्रतिबंध के बावजूद एबी और एमजी रोड पर दौड़े ई-रिक्शा, सुपर कॉरिडोर पर नहीं दिखे वाहन

इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की मंशा से ट्रैफिक विभाग द्वारा शहर की तीन प्रमुख मार्गों एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कारिडोर पर गुरुवार से ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर दिया है।

Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 08:42:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 08:42:30 PM (IST)

इंदौर में ई-रिक्शा बैन का पहला दिन: प्रतिबंध के बावजूद एबी और एमजी रोड पर दौड़े ई-रिक्शा, सुपर कॉरिडोर पर नहीं दिखे वाहन
प्रतिबंध के बावजूद एबी और एमजी रोड पर दौड़े ई-रिक्शा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमजी रोड और एबी रोड पर मिला-जुला असर
  2. पहले दिन पुलिस ने दी समझाइश
  3. एमजी रोड पर दोपहर बाद दिखी सख्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की मंशा से ट्रैफिक विभाग द्वारा शहर की तीन प्रमुख मार्गों एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कारिडोर पर गुरुवार से ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। बैन की पहले दिन इन तीन मुख्य मार्गों पर मिला जुला असर दिखाई दिया। यातायात की लिहाज से शहर की व्यस्ततम मार्गों में से एक एमजी रोड पर पुलिसकर्मी ई रिक्शा चालकों को रोकते नजर आए, तो वहीं कुछ ई रिक्शा चालक पुलिस कार्रवाई को नजरअंदाज करते हुए बेखौफ सड़क पर गाड़ी दौड़ाते दिखे।

इसी तरह का नजारा एबी रोड पर भी रहा। हालांकि सुपर कारिडोर पर ई रिक्शा का संचालन होता नजर नहीं आया। प्रतिबंधित मार्गों पर पहले दिन पुलिसकर्मी ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें नियम न तोड़ने की समझाइश देते दिखे।

एमजी रोड पर सुबह दौड़े ई-रिक्शा, दोपहर बाद दिखी सख्ती

सुबह और शाम के वक्त एमजी रोड पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। यहां बड़ी संख्या में ई रिक्शा भी चलते हैं, जिनके कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। यही वजह है कि इस मार्ग पर ई रिक्शा को प्रतिबंधित किया गया है। बैन की पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने मृगनयनी चौराहे पर बैरिकेडिंग पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित का पोस्टर लगाया। सुबह के वक्त ई रिक्शा सड़क पर बेरोकटोक घूमते दिखे, हालांकि दोपहर के बाद पुलिसकर्मियों की सख्ती रही। कई ई रिक्शाचालकों को मार्ग प्रतिबंधित होने की जानकारी नहीं थी, जिन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा रोककर समझाइश दी गई।

एबी रोड पर दिखा मिला जुला असर

एबी रोड पर प्रतिबंध की पहले दिन कुछ ई-रिक्शा चलते नजर आए, लेकिन यातायात पुलिस ने यहां भी कार्रवाई करने की अपेक्षा ई-रिक्शा चालकों को समझाइश दी। एक दिन पहले आदेश जारी होने से कुछ चालकों को प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। इसलिए वह इस रूट पर आ गए। इस मार्ग पर अब ट्रैफिक पुलिस प्रतिबंधित मार्ग का फ्लेक्स लगाएगी, ताकि चालकों को जानकारी रहे कि किन सड़कों पर संचालन बंद है।

सुपर कारिडोर नहीं चले ई-रिक्शा

लवकुश चौराहे से गांधी नगर चौराहे तक सुपर कारिडोर पर गुरुवार को ई-रिक्शा चलते नजर नहीं आए। हालांकि कहीं भी यातायात पुलिस ई-रिक्शा को रोकने के लिए मौजूद नहीं थी। वजह यह है कि यहां पर पहले से ही ई-रिक्शा का संचालन न के बराबर होता है। सुपर कारिडोर की आसपास बसावट कम होने के अलावा सिटी बस और मेट्रो की सुविधा के कारण ई-रिक्शा कम संचालित होते हैं।

अब इस सड़क पर ई-रिक्शा पूरी तरह से प्रतिबंधित होने से मेट्रो से सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है। ई रिक्शा चालकों को पहले दिन प्रतिबंधित मार्गों पर न चलने के लिए समझाइश दी गई है। इसके लिए आटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाकर उनसे चर्चा भी की गई है। – विक्रम सिंह रघुवंशी, एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक।

Source link
#इदर #म #ईरकश #बन #क #पहल #दन #परतबध #क #बवजद #एब #और #एमज #रड #पर #दड #ईरकश #सपर #करडर #पर #नह #दख #वहन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *