इंदौर में उद्योगपति से 1.90 करोड़ रुपये लेकर धोखाधड़ी, 7.45 करोड़ में किया था मकान का सौदा

इंदौर में उद्योगपति से 1.90 करोड़ रुपये लेकर धोखाधड़ी, 7.45 करोड़ में किया था मकान का सौदा

तीनों आरोपी कुछ समय पूर्व प्रॉपर्टी ब्रोकर अर्जुन सोनी के मार्फत मिले थे। तीनों ने अपने साकेत नगर स्थित तीन मंजिला बंगले को बेचने की बात की थी। आरोपिय…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 09:55:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 09:55:30 AM (IST)

इंदौर में उद्योगपति से 1.90 करोड़ रुपये लेकर धोखाधड़ी, 7.45 करोड़ में किया था मकान का सौदा
उद्योगपति से धोखाधड़ी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. ऑटोमोबाइल कारोबारी दिलीप वाधवानी के साथ 1.90 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है
  2. पुनीत खंडेलवाल, उनकी पत्नी श्रद्धा व पिता बालकृष्ण खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है
  3. वाधवानी ने बताया कि तीनों आरोपी कुछ समय पूर्व प्रॉपर्टी ब्रोकर अर्जुन सोनी के मार्फत मिले थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मकान बेचने के नाम पर शहर के ऑटोमोबाइल कारोबारी एवं उद्योगपति दिलीप वाधवानी के साथ 1.90 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वाधवानी ने पुनीत खंडेलवाल, उनकी पत्नी श्रद्धा व पिता बालकृष्ण खंडेलवाल निवासी साकेत नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पलासिया पुलिस के मुताबिक वाधवानी ने बताया कि तीनों आरोपी कुछ समय पूर्व प्रॉपर्टी ब्रोकर अर्जुन सोनी के मार्फत मिले थे। तीनों ने अपने साकेत नगर स्थित तीन मंजिला बंगले को बेचने की बात की थी। आरोपियों ने 7.45 करोड़ में बेचने की डील फाइनल करते हुए 20 फरवरी 2026 को इकरार नामा तैयार करवा लिया। इसके बाद 1 करोड़ 90 लाख रुपए भी ले लिए। यह राशि वाधवानी ने आरोपियों के बैंक खातों में आरटीजीएस की थी। आरोपियों ने मकान का लोन भी चुकाने का जिक्र किया, लेकिन न तो लोन चुकाया, न रजिस्ट्री करवाई।

सौदे के बाद अन्य ग्राहकों से ऊंची डील की कोशिश

वाधवानी ने जैसा पुलिस को बताया कि सौदा करने के बाद आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दी। बाद में पता चला ये अन्य लोगों से संपर्क कर बड़ी राशि पर मकान बेचने की कोशिश में हैं। इसके बाद मैंने जाहिर सूचनाएं भी छपवाईं। बाद में धोखाधड़ी का पता चला तो दस्तावेजों के साथ थाने पहुंचे। जांच के बाद पलासिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तिरपाल काटकर तेल के डिब्बे ले गए बदमाश

इंदौर। बाहरी क्षेत्र में ट्रक कटिंग की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने इस बार 23 तेल के डिब्बे चुरा लिए। लसूड़िया पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।घटना मांगलिया में पतंजलि फूड्स लिमि के सामने की है। नारायण पुत्र रुपसिंह राजपूत द्वारा शिकायत दर्ज करवाई है।नारायण के अनुसार मिनी ट्रक में डिब्बे भर कर तिरपाल से ढंक दी थी।

Source link
#इदर #म #उदयगपत #स #करड #रपय #लकर #धखधड #करड #म #कय #थ #मकन #क #सद

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *