![]()
इंदौर के नवलखा इलाके में सोमवार शाम एक निजी ट्रेवल्स की उपनगरीय बस एक पोल में जा घुसी। बताया जाता है कि बस के ब्रेक फेल होने के चलते उसे रोकने के लिए ड्राइवर ने इसे पोल से टकरा दिया। इस हादसे में दो बच्चों सहित करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी का एमवाय अस्पताल में उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस इस मामले में ड्राइवर की तलाश कर रही है, जबकि क्लीनर को हिरासत में लिया गया है। संयोगितागंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना नवलखा क्षेत्र की है। यहां रूबी ट्रेवल्स की उपनगरीय बस अचानक एक पोल में जा घुसी। बताया जाता है कि बस इंदौर और पीथमपुर के बीच संचालित होती है। बस में कई यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस में बैठे यात्री घबरा गए और शोर मचाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने मदद कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में 8 वर्षीय माही और 5 वर्षीय लोकेश सहित करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संभवतः बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। मामले में क्लीनर मुकेश को हिरासत में लिया गया है, जबकि ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
Source link
#इदर #म #उप #नगरय #बस #क #बरक #हए #फल #पल #म #घस #द #बचच #सहत #लग #हए #घयल #मक #स #भग #नकल #डरइवर #Indore #News


