इंदौर में एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टरों को डराने-धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

इंदौर में एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टरों को डराने-धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टरों के कथित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने विभागाध्यक्ष डॉ. परेश सोढ़िया पर रेजिडेंट डॉक्टरों को डराने-धमकाने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 02:37:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 02:37:18 PM (IST)

इंदौर में एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टरों को डराने-धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप
रेजिडेंट डॉक्टरों को डराने-धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप। -एआई इमेज

HighLights

  1. जूडा ने डीन को ज्ञापन सौंपकर जांच कमेटी बनाने की उठाई मांग
  2. प्रशिक्षण के अवसरों से वंचित करने के भी आरोप लगाए हैं
  3. डराने-धमकाने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टरों के कथित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने विभागाध्यक्ष डॉ. परेश सोढ़िया पर रेजिडेंट डॉक्टरों को डराने-धमकाने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यहां तक कि शैक्षणिक व चिकित्सकीय प्रशिक्षण के अवसरों से वंचित करने के भी आरोप लगाए हैं। जूडा ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र कमेटी बनाने की मांग उठाई है।

डराने-धमकाने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

शिकायत में रेजिडेंट डॉक्टरों को एमसीएच की परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने और प्रशिक्षण अवधि बढ़ाने की धमकी दी जाने के बारे में बताया है। साथ ही रेजिडेंट डॉक्टर को ऑपरेशन थिएटर में प्रवेश से रोकने और नियमित पढ़ाई व सर्जरी सीखने के अवसर नहीं का उल्लेख भी किया है।

सप्ताह में 140 से 150 घंटे काम कराने का आरोप

इसके अलावा डॉक्टरों ने सप्ताह में 140 से 150 घंटे काम कराने और विभागीय संसाधनों के लिए निजी पैसे खर्च करने का दबाव बनाने की शिकायत की है। जूडा ने प्रशासन से सात दिनों के भीतर कार्रवाई करने की मांग की।

प्रताड़ना से सुरक्षा देने पर जोर दिया है

शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने और उन्हें किसी भी तरह की प्रताड़ना से सुरक्षा देने पर जोर दिया है। जूडा अध्यक्ष डा विक्रम सिद्धू ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर पहले भी डीन को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Source link
#इदर #म #एमवय #असपतल #क #नयर #सरजर #वभग #म #रजडट #डकटर #क #डरनधमकन #और #मनसक #रप #स #परतडत #करन #क #आरप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *