अंबिकापुरी निवासी कंस्ट्रक्शन व्यवसायी राजीव राठौर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। राजीव का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह उसके खिलाफ दहेज प्रताड…और पढ़ें

HighLights
- अंबिकापुरी के व्यवसायी राजीव राठौर ने खाया जहरीला पदार्थ
- सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
- दहेज प्रताड़ना के आरोप और पुलिस के बुलावे से टूट गया राजीव
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अंबिकापुरी निवासी कंस्ट्रक्शन व्यवसायी राजीव राठौर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। राजीव का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा चुकी थी। स्वजन ने कार्रवाई की मांग की है।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार राजीव पुत्र राधेश्याम राठौर को स्वजन सोमवार को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए थे। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह मामा मनोज के साथ कंस्ट्रक्शन व्यवसाय करता था।
शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हुआ था विवाद
स्वजन ने बताया राजीव की पिछले साल दिसंबर में ही शिवानी से शादी हुई थी। कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हुआ और शिवानी मायके चली गई। दो माह पूर्व शिवानी ने महिला थाना में पचास लाख रुपये मांगने का आरोप लगाकर एफआईआर लिखवा दी। उसने राजीव के साथ उसकी मां, भाई और विवाहित बहनों के नाम भी लिखवा दिए। इससे वह अवसाद का शिकार हो गया। पुलिस ने बयान और पूछताछ के लिए भी बुलाया था।
Source link
#इदर #म #कसटरकशन #वयवसय #न #क #आतमहतय #पतन #न #दहज #परतडन #क #आरप #लगय #कस #दरज #हन #स #डपरशन #म #थ #यवक


