नवरात्रि के मौके पर ‘कन्या भोज’ के लिए घर बुलाई गई मासूम बच्चियों के साथ मारपीट और बंधक बनाने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

HighLights
- 500 रुपये चोरी के शक में बच्चियों को पीटने पर FIR दर्ज
- रिटायर्ड शिक्षिका पर BNS की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू
- कपड़ों से जुड़ी अफवाहों को पुलिस ने FIR के आधार पर नकारा
नईदुनिया प्रतिनधि, इंदौर। नवरात्रि के मौके पर ‘कन्या भोज’ के लिए घर बुलाई गई मासूम बच्चियों के साथ मारपीट और बंधक बनाने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एमआईजी थाना पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड शिक्षिका अनीता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत और बढ़ते जनाक्रोश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है।
500 रुपये के लिफाफे के लिए किया प्रताड़ित, पुलिस ने दर्ज की FIR
घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अडिशनल डीसीपी) राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता के परिजन की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आरोपी पूर्व शिक्षिका ने अपने घर 8 से 11 वर्ष की सात बच्चियों को कन्या भोज के लिए बुलाया था। इस दौरान 500 रुपये का एक लिफाफा गायब होने पर महिला ने मासूमों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की थी और उन्हें घंटों घर में बंद रखा था।
कपड़ों से जुड़ी अफवाहों को पुलिस ने नकारा; CCTV फुटेज खंगाल रही टीम
मामले में तूल पकड़ती अफवाहों के बीच पुलिस अधिकारी ने साफ किया कि मीडिया या सोशल मीडिया पर बच्चियों के कपड़े उतरवाने की जो बातें सामने आ रही थीं, वैसी किसी भी घटना का उल्लेख परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) में नहीं है।
Source link
#इदर #म #कनयभज #पर #मसम #क #बलकर #पट #शकषक #पर #FIR #दरज #रपय #चर #क #शक #म #बनय #थ #बधक


