इंदौर में कलयुगी भाई की हैवानियत… शराब के लिए नहीं मिले पैसे, तो बड़े भाई को हथौड़ी से पीट-पीटकर मार डाला

इंदौर में कलयुगी भाई की हैवानियत… शराब के लिए नहीं मिले पैसे, तो बड़े भाई को हथौड़ी से पीट-पीटकर मार डाला

भागीरथपुरा में छोटे भाई ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई की हत्या कर डाली। उसने हथौड़ी मार-मार कर हत्या की और दोबारा नशा कर सो गया। मां और भाई घर पहुं…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 09:30:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 09:30:18 PM (IST)

इंदौर में कलयुगी भाई की हैवानियत… शराब के लिए नहीं मिले पैसे, तो बड़े भाई को हथौड़ी से पीट-पीटकर मार डाला
इंदौर में कलयुगी भाई की हैवानियत

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा में छोटे भाई ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई की हत्या कर डाली। उसने हथौड़ी मार-मार कर हत्या की और दोबारा नशा कर सो गया। मां और भाई घर पहुंचे तो खर्राटे लेते हुए मिला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी रुपयों को लेकर कहासुनी हुई थी। पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। एसीपी रुबीना मिजवानी के अनुसार घटना बाबा यादव की गली की है। 35 वर्षीय संदीप पुत्र अनिल धरम की उसके छोटे भाई अजय ने हत्या की है। वारदात मंगलवार देर रात की है।

मां बीमार भाई को अस्पताल से लेकर घर लौटी, तो कमरे में लहूलुहान मिला संदीप

तीसरा भाई लोकेश कुछ दिनों से बीमार था। मां उसकी अस्पताल से छुट्टी करवाने गई थी। सुबह लोकेश को लेकर घर पहुंची तो संदीप लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और अजय पास में ही पलंग पर सो रहा था। रहवासियों की मदद से संदीप को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी के अनुसार पुलिस ने अजय को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी।

डेढ़ लाख रुपये के लोन से शराब के लिए मांग रहा था पैसे

स्वजन ने बताया संदीप एक फैक्टरी में काम करता था। उसने कुछ दिनों पहले ही डेढ़ लाख रुपये का लोन लिया था। अजय उसमें से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करता था। संभवतः इसी बात पर विवाद हुआ और हथौड़ी से हमला कर हत्या कर डाली। पड़ोसियों ने बताया आरोपित दिन-रात शराब का नशा करते थे। कई बार दोनों में विवाद हो चुका है। संदीप के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह काम पर नहीं जा रहा था। आरोपित अजय भी मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे की एमपी के यात्रियों को बड़ी सौगात… मात्र ₹850 में काशी-अयोध्या समेत 5 धामों के दर्शन?

Source link
#इदर #म #कलयग #भई #क #हवनयत.. #शरब #क #लए #नह #मल #पस #त #बड #भई #क #हथड #स #पटपटकर #मर #डल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *