तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन की मौत हो गई। उसकी बॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पाइप कारोबारी दीप…और पढ़ें

HighLights
- ब्यूटिशियन की बॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था
- वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी
- 32 वर्षीय ब्यूटिशियन की जहर खाने से मौत होने की आशंका है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पिपल्याहाना स्थित होटल एलएक्स में 32 वर्षीय सोनीला शर्मा ने आत्महत्या कर ली। सोनीला कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी। तिलक नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। डाक्टर ने मौत की वजह जहर खाने से बताई है। पुलिस को फांसी लगाने के सबूत भी मिलें है।
टीआई मनीष लोधा के अनुसार नंदानगर निवासी सोनीला करीब सवा दो बजे होटल आ गई थी। एक घंटे बाद दीपक आया और दोनों में आधा घंटे बातचीत हुई। इसके बाद दीपक घबराते हुए रिसेप्शन पर आया और बताया सोनीला की तबियत खराब है। होटलकर्मियों के साथ ही वह उसको अस्पताल ले गया, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दीपक ने सोनीला के पिता को कॉल लगाकर घटना बताई और गायब हो गया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर लिया।
पति से अनबन के बाद कारोबारी के संपर्क में आई सोनीला
टीआई के अनुसार सोनीला की करीब 15 साल पूर्व ब्यवरा निवासी संजय शर्मा से शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। करीब 4 साल पूर्व दोनों इंदौर रहने आ गए थे। करीब एक साल पूर्व विवाह होने पर संजय से अलग हो गई और पिता के पास ही रहने लगी।
सोनीला पिंक सिटी (मुसाखेड़ी) स्थित ब्यूटी पार्लर में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। दीपक से उसकी दोस्ती थी। दोनों मिलते जुलते थे। तीन महीने पूर्व दीपक की पत्नी दोनों को पकड़ लिया था और वह उसके घर भी पहुंच गई। इसके बाद उनमें कम बात होती थी। बुधवार को संभवत: दोनों इसी मुद्दे पर बात करने के लिए होटल पहुंचे थे। पुलिस ने दीपक को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। पालदा (मूसाखेड़ी) निवासी दीपक का टीनशेड और पाइप का व्यवसाय है।
Source link
#इदर #म #करबर #क #महल #मतर #न #हटल #म #जहर #खकर #क #खदकश #फस #लगन #क #सबत #भ #मल


