इंदौर के पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहा था। करीब 30 वर्षों से वह पुलिस में नौकरी कर…और पढ़ें

HighLights
- फर्जी मार्कशीट से नौकरी करता रहा एएसआई
- जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई
- जांच में दसवीं की मार्कशीट का रिकॉर्ड नहीं मिला
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआइ) फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहा था। करीब 30 वर्षों से वह पुलिस में नौकरी करता रहा और किसी को खबर नहीं लगी। बीते दिनों हुई एक शिकायत के बाद मामला खुला। उसे बीते दिनों निलंबित किया गया। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
एएसआई पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
थाना मल्हारगंज में गुरुवार को एएसआई कौशलेंद्रसिंह चौहान के विरुद्ध धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ चौहान को बीते दिनों हुई एक शिकायत के बाद निलंबित किया गया था। इस पर जांच बैठाई गई थी।
यह भी पढ़ें- भोजशाला के 100 मीटर क्षेत्र में नमाज पर आपत्ति, एएसआई से मांगा स्पष्ट दिशा-निर्देश और मानचित्र
जांच में नहीं मिली दसवीं की मार्कशीट
जांच में पाया गया कि उसकी दसवीं की मार्कशीट का कोई रिकार्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल में नहीं मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक (रेडियो) चंद्रशेखर चंद्रावत ने थाना मल्हारगंज को पत्र लिखा और प्रकरण दर्ज करने का निर्देश दिया था। बताया जा रहा है कि चौहान की विभाग में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति पाने के लिए उसने फर्जी शैक्षणिक रिकार्ड प्रस्तुत किया था।
Source link
#इदर #म #खक #पर #फरजवड #क #दग #सल #तक #नकल #मरकशट #स #नकर #करत #रह #ASI #जच #क #बद #FIR #दरज


