इंदौर में गरबा पंडाल में नशा कर घुसा युवक, आयोजक पर FIR, परमिशन निरस्त, गार्डन सील

इंदौर में गरबा पंडाल में नशा कर घुसा युवक, आयोजक पर FIR, परमिशन निरस्त, गार्डन सील

शर्तों का उल्लंघन करने और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही करने वाले गरबा आयोजकों पर ने सख्ती की है। महिला आयोजक के खिलाफ तो एफआईआर दर्ज कर आयोजन की शेष …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 09:57:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 09:57:52 PM (IST)

इंदौर में गरबा पंडाल में नशा कर घुसा युवक, आयोजक पर FIR, परमिशन निरस्त, गार्डन सील
गरबा पंडाल में नशे कर घुसा युवक, आयोजक पर एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. गरबा पंडाल में नशे कर घुसा युवक, आयोजक पर एफआईआर
  2. अनुमति निरस्त, गार्डन सील, पुलिस का एक्शन
  3. विजयनगर के सजन प्रभा गार्डन में सुरक्षा व्यवस्था चूक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शर्तों का उल्लंघन करने और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही करने वाले गरबा आयोजकों पर ने सख्ती की है। महिला आयोजक के विरुद्ध तो एफआइआर दर्ज कर आयोजन की शेष अवधि की अनुमति निरस्त कर दी और गार्डन ही सील कर दिया। यहां एक युवक नशे की अवस्था में पंडाल तक पहुंच गया था। एक अन्य होटल में आयोजित गरबा की भी पुलिस ने अनुमति निरस्त करते हुए आयोजन पर रोक लगा दी है।

मामला विजयनगर थाना के समीप स्थित सजन प्रभा गार्डन का है। आयोजक रोशनी श्रीवास्तव द्वारा रास रात्रि गरबा के नाम से गरबा आयोजन की सशर्त अनुमति ली गई थी। बुधवार रात अनधिकृत व्यक्ति बिना प्रवेश पास परिसर में पहुंच पहुंच गया और नशे की अवस्था में मैदान में लेटा रहा। उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ तो अफसर सकते में आए और आयोजन के शेष अवधि की अनुमति निरस्त कर गुरुवार को रोशनी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 223(ए) के तहत एफआइआर दर्ज कर ली।

टीआई सीके पटेल के अनुसार आयोजक को प्रवेश-पास की जांच, सुरक्षा और निगरानी की शर्तों का पालन करना था। अनधिकृत व्यक्ति का परिसर में पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक माना गया। पुलिस ने बगैर अनुमति परिसर में प्रवेश करने पर उस युवक के खिलाफ भी अलग से केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- डेढ़ करोड़ की लागत से सजा चांपा का सिवनी चौक, 120 फीट ऊंचे टेराकोटा पंडाल को देख चकरा जाएंगे आपके सिर

200 रुपये फीस लेकर एंट्री दे रही थी आयोजक

टीआई के अनुसार आयोजक रोशनी श्रीवास्तव को 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक शर्त अनुमति दी गई थी। रोशनी द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से 200 रुपये एंट्री के रुप से लिए जाते थे। शर्त के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था और जांच करने की जिम्मदारी आयोजक की थी। पुलिस ने इसलिए शर्तों का उल्लंघन मानते हुए गार्डन को सील कर दिया है।

Source link
#इदर #म #गरब #पडल #म #नश #कर #घस #यवक #आयजक #पर #FIR #परमशन #नरसत #गरडन #सल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *