Murder in Indore: स्वजन का आरोप है कि घटना के समय पांच से ज्यादा बदमाश थे और उनके पास हथियार भी थे।

HighLights
- भुरू उर्फ विजय यादव की पंचवटी क्षेत्र से गाय चोरी हुई थी
- भुरू गाय की तलाश करते हुए पिपलिया कुमार पहुंचे
- उन्हें चंदर पुत्र बाबूलाल लोहार के बाड़े में गाय दिखाई दी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गाय की तलाश में निकले बदमाशों ने पिपलिया कुमार में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लसूड़िया थाना क्षेत्र में लिस्टेड बदमाश सूरज जाट और उसके साथी भुरू ने देवास नाका निवासी चंदर के साथ जमकर मारपीट की। गंभीर हालत में स्वजन चंदर को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार भुरू उर्फ विजय यादव की पंचवटी क्षेत्र से गाय चोरी हुई थी। मंगलवार को दिन में इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। दोपहर में सूरज और भुरू गाय की तलाश करते हुए पिपलिया कुमार पहुंचे, उन्हें चंदर पुत्र बाबूलाल लोहार के बाड़े में गाय दिखाई दी। इसी बात को लेकर चंदर से विवाद हो गया।
इसके बाद सूरज और भुरू ने अपने साथियों को बुला लिया और चंदर की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में चंदर को गंभीर चोटें आईं। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां वेंटिलेटर पर रखा। बाद में मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि घटना के समय पांच से ज्यादा बदमाश थे और उनके पास हथियार भी थे। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों की भूमिका और आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
दिन में हुई थी पशु चोरी की एफआईआर
थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार भुरू के बाड़े से गाय चली गई थी। दिन में पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश करते सूरज व भुरू पिपलिया कुमार पहुंचे, जहां चंदर के बाड़े में गाय दिखी। चंदर से विवाद होने के बाद सूरज-भुरू ने साथियों को बुलाया। थाना प्रभारी के अनुसार सूरज कुख्यात बदमाश है।
Source link
#इदर #म #गय #क #तलश #म #आए #बदमश #न #यवक #क #पटपटकर #मर #डल

