इंदौर में ‘गोरिल्ला’ बना ट्रैफिक पुलिस का साथी… अनोखे अभियान ने लोगों को नियमों का पढ़ाया पाठ; Video Viral

इंदौर में ‘गोरिल्ला’ बना ट्रैफिक पुलिस का साथी… अनोखे अभियान ने लोगों को नियमों का पढ़ाया पाठ; Video Viral

इंदौर के पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए पुलिस ने अनोखा अभियान चलाया।

Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 05:32:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 05:32:03 PM (IST)

इंदौर में ‘गोरिल्ला’ बना ट्रैफिक पुलिस का साथी… अनोखे अभियान ने लोगों को नियमों का पढ़ाया पाठ; Video Viral
इंदौर पुलिस के साथ पलासिया चौराहे पर गोरिल्ला का अनोखा अंदाज

HighLights

  1. पलासिया चौराहे पर गोरिल्ला ने संभाला ट्रैफिक
  2. जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों को पीछे कराया
  3. हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का संदेश दिया

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इंदौर पुलिस का अनोखा प्रयोग देखने को मिला। यहां गोरिल्ला की पोशाक पहने व्यक्ति ने सड़क पर उतरकर यातायात संभाला और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया। अचानक गोरिल्ला को ट्रैफिक संभालते देख राहगीरों और वाहन चालकों का ध्यान उसकी ओर आकर्षित हुआ।

रॉन्ग साइड वाहन रोके, जेब्रा क्रॉसिंग कराई खाली

गोरिल्ला ने रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें सही दिशा में चलने का इशारा किया। जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़े करने वालों को भी पीछे कराया गया। लोगों को समझाया गया कि जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के सुरक्षित सड़क पार करने के लिए है, वाहनों को रोकने या पार्क करने के लिए नहीं।

अभियान के दौरान कई वाहन चालक अपने वाहन स्टॉप लाइन के पीछे करते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए भी जागरूक किया गया।

बुजुर्गों और पैदल यात्रियों की भी मदद

गोरिल्ला ने केवल वाहन चालकों को नियमों का संदेश नहीं दिया, बल्कि बुजुर्गों और पैदल यात्रियों को सड़क पार कराने में भी मदद की। इस दौरान उसने यातायात संचालन में पुलिस का सहयोग किया। अभियान में यातायात पुलिस के अधिकारी और एनसीसी कैडेट्स भी मौजूद रहे। पुलिस ने इस गतिविधि के माध्यम से लोगों तक सुरक्षा का संदेश मनोरंजक और प्रभावी तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया।

‘मैं तो जानवर हूं, फिर भी मुझे ट्रैफिक सेंस है’

इस अनोखे अभियान का संदेश था- ‘मैं तो जानवर हूं, फिर भी मुझे ट्रैफिक सेंस है। तुम तो इंसान हो। ट्रैफिक नियम तोड़ोगे तो चोट लग सकती है, जान जा सकती है। जब मैं नियम समझ सकता हूं, तो तुम क्यों नहीं समझते?’ पलासिया चौराहे का यह अनोखा अभियान और गोरिल्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।



Source link
#इदर #म #गरलल #बन #टरफक #पलस #क #सथ.. #अनख #अभयन #न #लग #क #नयम #क #पढय #पठ #Video #Viral

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *