पुलिस ने ग्रीन कॉटेज एंड रिसोर्ट लि. कंपनी के डायरेक्टर सुरेश शर्मा और उसकी पत्नी मिथलेश शर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी दंपती ने …और पढ़ें

HighLights
- धोखाधड़ी: किसान और रोड़ की जमीन का सौदा कर कईं लोगों के साथ की ठगी
- आरोपी दंपती ने किसान और सड़क की जमीन को स्वयं की बताकर कईं लोगों से रुपये ले लिए थे
- आरोपी की ग्रीन कॉटेज एंड रिसोर्ट लिमिटेड कंपनी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने ग्रीन कॉटेज एंड रिसोर्ट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर सुरेश शर्मा और उसकी पत्नी मिथलेश शर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी दंपती ने किसान और सड़क की जमीन को स्वयं की बताकर कईं लोगों से रुपये ले लिए थे।
पुलिस के अनुसार माणिकबाग रोड़ निवासी नंदलाल पुत्र दौलतराम वाधवानी सहित राहुल गोयल, जयराम हबलानी, मुकेश हरियानी के साथ धोखाधड़ी की गई है। वाधवानी ने पुलिस को बताया कि आरोपी की ग्रीन कॉटेज एंड रिसोर्ट लिमिटेड कंपनी है।
आरोपित सुरेश से 28 अप्रेल 2018 को 6.9 एकड़ भूमि का रेशो डील में अनुबंध हुआ था।आरोपित द्वारा बी-1 और पी-2 का दस्तावेज बताया और कहा कि इसमें से 4.74 एकड़ जमीन स्वयं की है और शेष जमीन किसानों के नाम पर दर्ज है।
रुपये लेने के बाद भी जमीन नहीं खरीदी गई
आरोपित ने 1 करोड़ 95 लाख रुपये लिए और किसानों से क्रय करने का वादा किया। रुपये लेने के बाद भी जमीन नहीं खरीदी गई। जानकारी निकालने पर धोखाधड़ी का पता चला। जमीन प्लाट धारकों और सड़क के लिए आवंटित थी। मामले की जोन-1 के डीसीपी को शिकायत की गई थी। एसआइ प्रदीप यादव ने जांच की और शुक्रवार रात सुरेश व मिथलेश के खिलाफ कायमी कर ली।
मिनी ट्रक की बाइक से टक्कर, 20 फीट दूर गिरा शव
इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। एक युवक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव 20 फीट दूर जाकर गिरा। पुलिस ने टक्कर मारने वाले मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार घटना रालामंडल ब्रिज के समीप की है। ग्राम पिपली पार्टी(देवास नगर) निवासी विजय पुत्र रघुनाथ और ताराचंद पुत्र मथुरालाल मुजादे निवासी लिंबी काटकोट खरगोन बाइक से जा रहा था। ब्रिज के समीप तेज रफ्तार में आए मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। ताराचंद की मौत हो गई।
www.naidunia.com
#इदर #म #गरन #कटज #एव #रसरट #क #डयरकटर #दपत #पर #द #करड #रपय #क #ठग #क #कस


